{"_id":"5b77c00942c79246353ba939","slug":"ananya-pandey-priyanka-chopra-and-janhvi-kapoor-steal-the-limelight-in-manish-malhotra-party","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सगाई से पहले ही प्रियंका चोपड़ा ने लूट ली थी महफिल, पार्टी में पहली बार दिखाई थी 2 करोड़ की अंगूठी","category":{"title":"Fashion street","title_hn":"फैशन स्ट्रीट","slug":"fashion-street"}}
सगाई से पहले ही प्रियंका चोपड़ा ने लूट ली थी महफिल, पार्टी में पहली बार दिखाई थी 2 करोड़ की अंगूठी
फैशन डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 18 Aug 2018 01:25 PM IST
विज्ञापन
manish party
'फैशन के पैशन' कॉलम में आज हम बात करेंगे पिछले दिनों मशहूर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा द्वारा होस्ट की गई पार्टी के बारे में। इस पार्टी में बॉलीवुड के न्यू कमर से लेकर कई बड़े सितारों ने शिरकत की। आगे की स्लाइड्स में हम आपको बताएंगे कि किसने क्या ड्रेस कैरी की और किसकी ड्रेस लोगों को खूब पसंद आई।
ananya pandey
पार्टी में जिस पर सबकी नजरें टिकी हुई थीं वो थी चंकी पांडे की बेटी अनन्या पांडे, जो जल्द ही बॉलीवुड में कदम रखने जा रहा हैं। अनन्या ने फ्लोरल ऑफ शोल्डर क्रॉप टॉप और शॉर्ट स्कर्ट कैरी किया था, जिसमें वह बेहद प्यारी दिख रही थीं।
jahnvi khushi
इस पार्टी में श्रीदेवी की बेटियां जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर भी स्टाइलिश अंदाज में पहुंची। जाह्नवी ने रेड जंपसूट वियर किया था और खुशी ने व्हाइट क्रॉप टॉप के साथ फ्लेयर्ड ग्रीन पैंट्स पहनी थी। दोनों ही बेहद खूबसूरत दिख रहीं थीं।
A post shared by Babu Prabha (@babu.prabha.7) on
विज्ञापन
विज्ञापन
sara ali khan
इस मौके पर सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान ने भी खूब चर्चा बटोरी। ग्रे कलर की फ्लोरल ड्रेस में सारा काफी खूब लग रही थीं।
विज्ञापन
priyanka chopra
पार्टी में देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा भी किसी से पीछे नहीं रहीं। इस दौरान प्रियंका ने क्रीम कलर का हैंडबैग के साथ मस्टर्ड जंपसूट कैरी किया था, जिसमें वह बेहद स्टनिंग लग रही थी। फुटवियर की बात करें तो उन्होंने न्यूड हील्स वियर की। इसी पार्टी से प्रियंका की रवीना के साथ एक तस्वीर सामने आई थी, जिसमें पहली बार उनकी अंगूठी नजर आई। खबरों की मानें तो प्रियंका की इस अंगूठी की कीमत करोड़ों में है जो उन्हें निक ने पहनाई है।