पिछले काफी समय से पुराने जमाने के फैशन ट्रेंड ही वापस लौट-लौटकर आ रहे हैं। फिर चाहे बात प्लाजो की कर लो या हाई वेस्ट जींस की, समर सीजन के साथ पफ स्लीव का फैशन एक बार फिर से लौट आया है। राखी का त्यौहार आ रहा है, जाहिर सी बात है हर लड़की बेस्ट दिखना तो चाहेगी और इसके लिए अगर आप अपने कपड़ों को लेकर कन्फ्यूज हो रहे है तो ऐसे में हम आपकी परेशानी थोड़ी कम कर देते हैं। आगे की स्लाइड्स में हम आपको बता रहे हैं कुछ लेटेस्ट फैशन टिप्स जिन्हें फॉलो कर आप राखी सेलिब्रेशन में चार चांद लगा सकती हैं ।
पफ स्लीव क्रॉप टॉप विद हाई वेस्ट जींस
आप चाहे तो पफ स्लीव क्रॉप टॉप को हाई वेस्ट जींस के साथ ट्राई कर सकती हैं। ये आपको ट्रेंडी लुक के साथ-साथ अट्रैक्टिव भी बनाएगा।
पफ स्लीव ड्रेस
आप पफ स्लीव ड्रेस पहनकर इस त्योहार का आनंद ले सकती हैं। अगर आप पफ स्लीव ड्रेस पहनने का सोच रही हैं तो ध्यान रखें लाइट कलर का चयन करें।
4 of 4
ruffle sleeve plazzo pants
रफल स्लीव विद प्लाजो पैंट
इन दिनों प्लाजो पैंट सबकी पसंद है। आप रफल स्लीव टॉप के साथ प्लाजो पैंट कैरी कर सकती हैं, जिसमें आपकी खूबसूरती और निखर जाएगी।