Latest blouse designs 2025: साड़ी एक ऐसा परिधान है, जो हर भारतीय महिला के कलेक्शन में शामिल होता है। महिलाएं चाहे किसी भी उम्र में हों, वो साड़ी पहनना पसंद करती हैं। यही वजह है कि महिलाओं के पास सस्ती से सस्ती और महंगी से महंगी साड़ी भी होती है।
महंगी साड़ी तो अपने आप में ही अलग से दिख जाती है, लेकिन ज्यादातर महिलाओं को सस्ती साड़ी स्टाइल करने का सही तरीका नहीं पता होता है। जबकि साड़ी चाहे कितनी भी सस्ती हो, उसके साथ फैंसी ब्लाउज पहनकर आप उसका पूरा लुक ही बदल सकते हैं।
इसी के चलते आज हम आपको कुछ ऐसे ब्लाउज की डिजाइन दिखाने जा रहे हैं, जिसे अगर आप 300 रुपये की साड़ी के साथ भी पहनेंगी तो उसकी कीमत 3000 लगने लगेगी। ये सभी डिजाइन सेव करके रख लें, ताकि जरूर पड़ने पर ऐसे ब्लाउज आप बनवा सकें।
2 of 7
डोरी वाला बैकलेस ब्लाउज
- फोटो : instagram
डोरी वाला बैकलेस ब्लाउज
युवा लड़कियों की पसंद की बात करें तो उन्हें इस तरह के ब्लाउज काफी पसंद आते हैं। इस तरह के बैकलेस ब्लाउज काफी ग्लैमरस लुक भी देते हैं, जिस कारण इन्हें कैरी करके लुक एकदम बदल सा जाता है। यदि आपको भी ग्लैमरस दिखना पसंद है तो किसी भी सिंपल साड़ी के साथ डोरी वाला ऐसा ही बैकलेस ब्लाउज कैरी करें।
3 of 7
हॉल्टर नेक ब्लाउज
- फोटो : instagram
हॉल्टर नेक ब्लाउज
बहुत सी महिलाओं को ज्यादा डीपनेक ब्लाउज असहज कर देता है, लेकिन वो स्लीवलेस कैरी कर लेती हैं। ऐसी महिलाओं के लिए ये हॉल्टर नेक वाला ब्लाउज परफेक्ट रहेगा। इसे किसी तरह की साड़ी के साथ भी कैरी किया जा सकता है। चाहें तो इसे कॉन्ट्रास्ट में तैयार कराएं, ताकि ब्लाउज की डिजाइन उभर कर सामने आए।
4 of 7
मिरर वर्क स्लीवलेस ब्लाउज
- फोटो : instagram
मिरर वर्क स्लीवलेस ब्लाउज
मिरर वर्क के आउटफिट आजकल काफी चलन में हैं। ऐसे में आप भी इस तरह के ब्लाउज को बनवा सकती हैं। मिरर वर्क के ब्लाउज उस साड़ी के लुक में चार चांद लगा देंगे, जो एकदम प्लेन होगी। बॉर्डर वाली साड़ी के साथ भी ऐसे मिरर वर्क वाले ब्लाउज परफेक्ट लगते हैं।
5 of 7
ट्यूब ब्लाउज
- फोटो : instagram
ट्यूब ब्लाउज
कुछ अलग लेकिन ग्लैमरस पहनना है तो ट्यूब ब्लाउज से बेहतर आपके लिए कुछ नहीं हो सकता। इसे पहनने से पहले एक बार ट्राई करके देख लें, कि आप इसे कैरी करके सहज हैं या नहीं। कई बार महिलाएं ऐसे ब्लाउज बनवा तो लेती हैं, लेकिन इसे पहनने में असहज रहती है। ये ब्लाउज आपकी सस्ती साड़ी को महंगी बना देगा।