{"_id":"621e0e7f2f0f3027e77c0aa0","slug":"expensive-sarees-by-bollywood-celebrities-sanya-malhotra-to-mira-rajput","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मीरा राजपूत-सान्या मल्होत्रा की इन साड़ियों पर आ जाएगा दिल, एक की कीमत है पहुंच से दूर","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
मीरा राजपूत-सान्या मल्होत्रा की इन साड़ियों पर आ जाएगा दिल, एक की कीमत है पहुंच से दूर
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अपराजिता शुक्ला
Updated Tue, 01 Mar 2022 05:45 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
mira rajput
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
साड़ियों का क्रेज आम लड़कियों से लेकर एक्ट्रेस पर भी रहता है। तभी तो जब भी इन्हें मौका मिलता है। साड़ी के साथ एक्सपेरिमेंट करते दिख जाती हैं। शाहिद कपूर की पत्नी मीरा कपूर को साड़ी से काफी प्यार है। वहीं दूसरी तरफ एक्ट्रेस सान्या मल्होत्रा ने साड़ी में फोटोशूट करवाया है। जिसमे उनका लुक हमेशा की तरह ही खूबसूरत नजर आ रहा है।
2 of 5
mira tajput
- फोटो : instagram
शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत ने सोशल मीडिया पर अपने साड़ी लुक की तस्वीर साझा की है। फैमिली फंक्शन के लिए रेडी मीरा ने फ्लोरल प्रिंट की खूबसूरत शिफॉन की साड़ी कैरी की है। जिस पर फ्लोरल मोटिफ्स बने हैं। शिफॉन की इस साड़ी फैशन लेबल अनीता डोंगरे के कलेक्शन से ली गई है। मीरा राजपूत की ये साड़ी किसी भी डे फंक्शन के लिए बिल्कुल परफेक्ट है।
3 of 5
mira tajput
- फोटो : instagram
वहीं मीरा ने इस ब्लश पिंक शिफॉन की साड़ी को स्लीवलेस ब्लाउज के साथ मैच किया है। जिस पर जूल नेकलाइन बनी है। वहीं इस फ्लोरल प्रिंट की साड़ी को मिसेज कपूर ने पोल्की नेकलेस के साथ मैच किया है। जिस पर गुलाबी रंग के स्टोन का वर्क है। वहीं डायमंड ब्रेसलेट के साथ हाथों में क्लच परफेक्ट लुक दे रहा है। इस डे टाइम फंक्शन को मीरा ने नेचुरल टोन मेकअप के साथ पूरा किया है। जिस पर पिंक लिपस्टिक और ओवरसाइज ग्लासेज और भी खूबसूरत लग रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
sanya malhotra
- फोटो : instagram
मीरा की साड़ी के साथ ही एक्ट्रेस सान्या मल्होत्रा की खूबसूरत साड़ी पर भी किसी का दिल आ सकता है। ऑरेंज कलर की ये साड़ी लेबल तोरानी से ली गई है। जिस पर हैंड एंड मशीन से एंब्रायडरी की गई है। मैचिंग थ्रेड से की गई इस एंब्रायडरी वाली साड़ी में सान्या का लुक बेहद खूबसूरत नजर आ रहा है। जिसे उन्होंने गोल्डन स्ट्रैपी ब्लाउज के साथ मैच किया है।
विज्ञापन
5 of 5
sanya malhotra
- फोटो : instagram
वहीं कर्ली बालों की मालकिन सान्या ने बालों में पोनी बना रखी है। जबकि कानों में हैवी ईयरिंग्स इस लुक को पूरा करने के लिए काफी दिख रहे हैं। ऑर्गेंजा सिल्क की इस साड़ी की कीमत भी इतनी है कि ये हर किसी के बजट में नहीं आएगी। तोरानी की ऑफिशियल वेबसाइट पर इस साड़ी की कीमत है 98,500 रुपये। जिसे सुन किसी को भी हैरानी हो सकती है। वहीं मीरा राजपूत की ब्लश पिंक शिफॉन साड़ी की कीमत है 30,500 रुपये।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।