कृति सेनन अपने फैशन च्वॉइस से कभी भी फैंस को निराश नहीं करती हैं। फिर वो चाहे उनका देसी लुक स़ाड़ी या फिर लहंगे में। या फिर वेस्टर्न हर बार कृति अपने लुक से इंप्रेस करती हैं। कृति कैजुअल आउटिंग में भी परफेक्ट लुक के साथ पोज देती हैं। इस बार भी जब कृति की तस्वीरें सामने आईं तो उनका लुक खूबसूरत नजर आया।
2 of 5
kriti sanon
- फोटो : instagram
कृति की तस्वीरों को सेलिब्रेटी स्टाइलिस्ट ने इंस्टाग्राम पर साझा की है। जिसमे प्रिटी पिंक कलर की शार्ट ड्रेस में रेडी हैं। कृति का ये लुक काफी स्टनिंग दिख रहा है। बॉडीकॉन मिनी ड्रेस पर रश्ड डिजाइन बनी है। जो इसे स्टाइलिश लुक देने का काम कर रही है। वहीं इस शार्ट ड्रेस की स्वीटहार्ट नेकलाइन पर सैटिन फैब्रिक की लाइन बनी है।
3 of 5
kriti sanon
- फोटो : instagram
जो इस ड्रेस को सेसी लुक देने का काम कर रही है। नेकलाइऩ पर बनी ये सैटिन डिटेलिंग इस सिंपल सी ड्रेस को ग्लैमरस बना रही है। जो कि फैशन लेबल रिवॉल्व से ली गई है। जिसे कृति ने स्टाइलिश तरीके से कैरी किया है। ड्रेस को हाईलाइट करने के लिए साथ में केवल डेलिकेट नेकपीस को पहना है। जबकि इस शार्ट ड्रेस के साथ मैटेलिक स्ट्रैपी हील्स को मैच किया गया है।
4 of 5
kriti sanon
- फोटो : instagram
बात करें मेकअप की तो कृति का नेचुरल मेकअप इस लुक को खूबसूरत बना रहा है। हालांकि नेचुरल बेस मेकअप के साथ पिंक हाइलाइटर का इस्तेमाल किया गया है। वहीं बालों को मेसी कर्ल वेवी लुक दिया गया है। वेल डिफाइन आईब्रो के साथ पिंक लिपस्टिक पूरे लुक में चार चांद लगा रही है। कृति सेनन की इन तस्वीरों को देख फैंस भी जमकर रिएक्शन दे रहे हैं और उनके लुक की तुलना बार्बी डॉल से कर रहे हैं।
5 of 5
kriti sanon
- फोटो : instagram
कृति की ये ड्रेस को फैशनेबल लड़कियां आसानी से कैरी कर सकती है। क्योंकि फैशन लेबल रिवॉल्व की वेबसाइट पर इस ड्रेस की कीमत बेहद कम है। कैमिल ड्रेप मैश ड्रेस नामकी ये ड्रेस 5,415 रुपये की है।