ईशा गुप्ता अपने बोल्ड लुक के साथ जरा भी समझौता नहीं करना चाहतीं। तभी तो उनके हर लुक में बोल्डनेस का तड़का जरूर होता है। ईशा गुप्ता अक्सर ही अपने ग्लैमरस और सेसी लुक की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर साझा करती रहती हैं। जिसे उनके फैंस काफी पसंद करते हैं। मिस गुप्ता ने अपने लेटेस्ट फोटोशूट की तस्वीरें फैंस के साथ साझा की हैं। जिसमे वो दुल्हन बनीं तैयार हैं।
2 of 5
esha gupta
- फोटो : instagram
भले ही ईशा गुप्ता का दुल्हन वाला फोटोशूट सामने आया हो। लेकिन वो इसमे भी अपने बोल्ड लुक के साथ समझौता करते नहीं दिख रहीं। दरअसल, ईशा ने वेडिंग मैगजीन के लिए फोटोशूट करवाया है। जिसमे वो लाल रंग के जोड़े में रेडी दिख रही हैं। ईशा ने लाल रंग का लहंगा पहना है। जिसकी स्कर्ट पर हैवी एंब्रायडरी है। महीन धागों और कट्स दाना के साथ इस लहंगे पर काम हुआ है। जिसके साथ मैचिंग के ब्लाउज को पेयर किया गया है।
3 of 5
esha gupta
- फोटो : instagram
इस ब्लाउज की डिजाइन इसे बोल्ड बनाने के लिए काफी दिख रही है। लहंगे के मैचिंग के इस ब्लाउज की स्वीटहार्ट नेकलाइन काफी डीप है। जिस पर सिल्वर कलर की भारी-भरकम एंब्रायडरी की गई है। वहीं इस ब्लाउज की डीप नेकलाइन इसे बेहद बोल्ड लुक दे रही है। ईशा ने दुल्हन के लिबास में बगैर दुपट्टे के इसे बोल्ड टच दिया है। बात करें मेकअप की तो हाईलाइटर की मदद से चेहरे के फीचर्स को उभारा गया है। जिसमे ईशा गुप्ता बेहद खूबसूरत लग रही हैं।
4 of 5
esha gupta
- फोटो : instagram
ब्राउन आई मेकअप के साथ पिंक लिपस्टिक और लाइट वेवी कर्ली हेयर काफी खूबसूरत लग रहे हैं। ईशा ने हैवी एंब्रायडरी वाले लहंगे और ब्लाउज को हाथों में मोतियों वाले कंगन के साथ मैच किया है। जिसमे उनका लुक शानदार दिख रहा है। वहीं वेडिंग मैगजीन के लिए दुल्हन के लिबास में तैयार होने के बावजूद ईशा गजब की हॉट लुक में नजर आ रही हैं। ईशा ने इन तस्वीरों के साथ ही वीडियो भी इंस्टाग्राम पर साझा किया है। जिसमे वो किलर पोज देते दिख रही हैं।
5 of 5
esha gupta
- फोटो : instagram
बता दें कि ईशा गुप्ता पिछले कुछ दिनों से वेब सीरीज आश्रम में अपने बोल्ड सींस की वजह से सुर्खियों में थीं। जबकि इंस्टाग्राम पर उनका बोल्ड और सिजलिंग हमेशा ही सुर्खियां बटोरते रहता है।