{"_id":"6516877c3ec5db6d9f02ec45","slug":"bridal-makeup-tips-for-minimal-makeup-look-parineeti-chopra-bridal-makeup-2023-09-29","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Parineeti Chopra Birthday: परिणीति चोपड़ा का ब्राइडल मेकअप आया पसंद तो इन आसान स्टेप्स से पाएं परफेक्ट लुक","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
Parineeti Chopra Birthday: परिणीति चोपड़ा का ब्राइडल मेकअप आया पसंद तो इन आसान स्टेप्स से पाएं परफेक्ट लुक
Parineeti Chopra Birthday: हाल ही में परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने उदयपुर के लीला पैलेस में सात फेरे लिए। ये शादी काफी सीक्रेट तरीके से की गई थी, जिस वजह से इसमें गिने-चुने मेहमानों को बुलाया गया था। शादी में आए मेहमानों के मोबाइलों के कैमरों पर चिट लगाई गई थी, ताकि शादी के फोटो और वीडियो सामने ना आए पाएं। जब अगले दिन परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने शादी की तस्वीरों साझा की तो लोगों ने उनपर जमकर प्यार लुटाया।
महिलाओं के साथ-साथ लड़कियों को भी परिणीति चोपड़ा का ये मिनिमल ब्राइडल मेकअप लुक काफी पसंद आया। इस लुक को घर पर ट्राई करना काफी आसान है। अगर आपको परिणीति चोपड़ा का ब्राइडल मेकअप लुक पंसद आया है, तो आप आसानी से कुछ स्टेप्स अपनाकर इसे ट्राई कर सकते हैं। आज एक्ट्रेस के जन्मदिन के दिन हम आपको परिणीति का लुक कैरी करने का सही तरीका बताने जा रहे हैं, ताकि आप भी परिणीति की तरह ही खूबसूरत दिख सकें।
2 of 8
skin care
- फोटो : istock
सबसे पहले स्किन को करें तैयार
अगर आप परिणीति की तरह मेकअप करना चाहती हैं तो सबसे पहले अपनी त्वचा पर मॉइश्चराइजर लगाएं। ताकि आपका मेकअप सही से सेट हो पाए और चेहरा खिला-खिला रहे।
3 of 8
makeup new
- फोटो : istock
अब लगाएं बेस
बेस का चयन करते वक्त इस चीज का ध्यान रखें कि ये आपके स्किन से मैच करता हुआ हो। अगर ये ऐसा नहीं होगा तो आपका लुक खराब हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 8
makeup
- फोटो : istock
जरूर करें कंट्यूरिंग
परिणीति के लुक में सबसे खास थी, उनकी चेहरे की कंट्यूरिंग। इससे मेकअप और ज्यादा निखर कर आता है। आप भी बेस लगाने के बाद कंट्यूरिंग जरूर करें।
विज्ञापन
5 of 8
भौंहे
- फोटो : social media
आई-ब्रो
मेकअप को बोल्ड लुक देने के लिए एक्ट्रेस ने अपनी आई-ब्रो को काफी शार्प रखा था। शार्प आई-ब्रो आपके लुक को और खूबसूरत बनाएंगी।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।