भूमि पेडनेकर एक्टिंग के मामले में नंबर वन है। फिल्म टॉयलेट- एक प्रेम कथा, पति, पत्नी और वो जैसी फिल्मों में शानदार अभिनय के साथ भूमि का लुक भी दिन पर दिन ग्लैमरस होता जा रहा है। लेकिन भूमि ने पहली फिल्म के लिए अपने वजन काफी ज्यादा बढ़ा लिया धा। लेकिन फिल्म की रिलीज के बाद ही उन्होंने अपना वजन कम कर लिया। इतने कम समय में खुद को फिट कर भूमि ने सबको हैरान कर दिया था। आगे की स्लाइड में देखें भूमि पेडनेकर के अबतक के बेहतरीन लुक।
भूमि ने पहली फिल्म के बाद यूं बदला लुक, एक्टिंग के साथ स्टाइल में भी देती हैं सबको मात
फिल्म दम लगाकर हाइशा के लिए भूमि ने अपने वजन को काफी ज्यादा बढ़ा लिया था। एक मोटी लड़की के किरदार के लिए भूमि को साल 2016 का बेस्ट डिबेट अवॉर्ड भी मिला था। इस फिल्म के लिए भूमि ने 89 किलो वजन कर लिया था। जिसमें उन्हों पहचानना भी मुश्किल है।
हालांकि फिल्म की रिलीज के बाद भूमि ने अपना वजन तेजी से घटाया। उन्होने चार महीने में अपना वजन 30 किलो तक कम कर लिया था। इस तस्वीर में भूमि के ग्लैमरस लुक को देख अंदाजा लगा सकते हैं।
अवॉर्ड फंक्शन में पहुंची भूमि ने अपने बेहद ग्लैमरस लुक से सबको चौंका दिया था। डीप वी प्लजिंग नेकलाइन का ब्लश पिंक गाउन पहन भूमि बेहद खूबसूरत लग रही थीं। जिसके साथ वो पिंक कलर के लिप्स और कोहल आईज में नजर आई्ं थीं।
यहीं नहीं भूमि ने डब्बू रत्नानी के कैलेंडर के लिए भी इस साल बोल्ड फोटोशूट करवाया था। जिसमें टॉपलेस अवतार में नजर आ चुकी हैं।