फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Winter Skin Care: सर्दियों में फेस वॉश को साइड रखकर इन चीजों से धोएं अपना चेहरा, मिलेगी दमकती त्वचा

Thu, 04 Jan 2024 05:12 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Thu, 04 Jan 2024 05:12 PM IST
सार

अगर आप सर्दियों में निखरती त्वचा पाना चाहते हैं, तो फेसवॉश को साइड में रखकर कुछ प्राकृतिक चीजों का इस्तेमाल कर सकते हैं। 

विज्ञापन
Winter Skin Care Natural Face Wash for winters in hindi
Natural Face Wash - फोटो : Istock

Winter Skin Care: सर्द हवाओं और कोहरे की वजह से लोगों ने गर्म कपड़े पहनना शुरू कर दिया है। गर्म कपड़े सर्दी से मौसम में शरीर को ठंड लगने से बचाते हैं। जिस तरह से हमें सर्दी से शरीर का बचाव करना पड़ता है, ठीक उसी तरह से त्वचा का भी ठंड के मौसम में खासा ध्यान रखना पड़ता है।



वैसे तो सर्दी के मौसम में त्वचा के लिए तमाम तरह के प्रोडक्ट होते हैं, जो त्वचा का अच्छी तरह से ध्यान रखते हैं  लेकिन इसके बाद भी बहुत से लोग घरेलू नुस्खों पर ज्यादा भरोसा करते हैं।

अगर आप भी उन्हीं लोगों में से हैं तो हम आपको सर्दियों के मौसम के लिए कुछ ऐसी चीजों के बारे में बता रहे हैं, जिनका इस्तेमाल आप फेसवॉश की जगह कर सकते हैं। ये सभी चीजें आपको आसानी से अपनी रसोई में मिल जाएंगी। ऐसे में आप घर पर फेसवॉश की जगह इन घरेलू चीजों का आसानी से इस्तेमाल कर सकते हैं। 

Winter Skin Care Natural Face Wash for winters in hindi
Natural Face Wash - फोटो : iStock

बेसन

शायद ही कोई ऐसा घर होगा, जहां आपको बेसन देखने को ना मिले। ऐसे मे आप आसानी से बेसन का इस्तेमाल करके अपनी त्वचा को दमका सकते हैं।

Winter Skin Care Natural Face Wash for winters in hindi
Natural Face Wash - फोटो : istock

इसके इस्तेमाल के लिए आपको बस बेसन के साथ गुलाब जल और दही को अच्छे से मिलाना है। अब इस पेस्ट को अपने चेहरे और गर्दन पर 4 से 5 मिनट के लिए लगाएं और फिर चेहरे को साफ कर लें। इसके बाद आपकी त्वचा खिल उठेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Winter Skin Care Natural Face Wash for winters in hindi
Natural Face Wash - फोटो : istock


शहद

सर्दियों में आपके स्किन की नमी कहीं खो जाती है। ऐसे में अगर आप शहद को अपने चेहरे पर लगा सकते हैं। इसमें मौजूद तत्व आपके चेहरे को चमकाने का काम करेंगे।

विज्ञापन
Winter Skin Care Natural Face Wash for winters in hindi
Natural Face Wash - फोटो : iStock

अगर आप इसका इस्तेमाल करना चाहते हैं तो सबसे पहले अपने चेहरे को हल्का सा गीला कर लें। इसके बाद थोड़ा सा शहद हाथ में लेकर अपने चेहरे पर लगाएं। कुछ देर इसे चेहरे की मसाज करने के बाद चेहरे को सादे पानी से धो लें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed