Morning Skin Care Routine At Home : कौन नहीं चाहता कि उनकी त्वचा खिली-खिली दिखे। इसके लिए लोग न सिर्फ महंगे-महंगे स्किन केयर प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते हैं, बल्कि इसके साथ ही में पार्लर में जाकर स्किन ट्रीटमेंट भी लेते हैं। पर, कई बार ये ट्रीटमेंट ज्यादा असर नहीं दिखाते हैं। ऐसे में एक बार कुछ दादी-नानी के बताए नुस्खे भी आजमाकर देख लेने चाहिए। ये नुस्खे सदियों से चले आ रहे हैं और काफी लाभ भी पहुंचाते हैं।
जैसे कि कहा जाता है कि यदि सुबह हेल्दी नाश्ता किया जाए तो पूरा दिन अच्छा जाता है, ठीक वैसे ही यदि स्किन पर सुबह सवेरे त्वचा पर कुछ अच्छी चीज लगाए जाए तो स्किन पूरा दिन तरोताजा रहती है। यहां हम कुछ ऐसी ही चीजों के बारे में आपको जानकारी देने जा रहे हैं।
2 of 9
कच्चा दूध
- फोटो : Adobe stock
कच्चा दूध
कच्चे दूध में लैक्टिक एसिड पाया जाता है, जो त्वचा संबंधी कई परेशानियों को दूर करता है। इसलिए सुबह उठने के बाद सबसे पहले अपने चेहरे पर कच्चा दूध अप्लाई करें।
3 of 9
कच्चा दूध
- फोटो : Adobe stock
इसको लगाने से आपका चेहरे की थकान कम होती है। इसके अलावा इससे चेहरे की टैनिंग भी कम होती है। ऐसे में सुबह उठते ही सबसे पहले अपने चेहरे को साफ करें और फिर कच्चा दूध चेहरे पर अप्लाई करें। अब आधे घंटे के बाद अपने चेहरे को धो लें।
शहद
शहद में एंटी -बैक्टीरियल और मॉइस्चराइजिंग तत्व पाए जाते हैं। ऐसे में आप सुबह-सवेरे उठकर शहद का इस्तेमाल भी कर सकते हैं।
इसके लिए सुबह उठकर चेहरे को धोएं और फिर शहद को चेहरे पर अप्लाई करें। 20 मिनट इसे ऐसे ही लगा रहने दें और फिर चेहरा गुनगुने पानी से धो लें। इससे न सिर्फ डेड स्किन हटती है, बल्कि चेहरे की नमी भी बरकरार रहती है।