चेहरे को फटाफट चमकाने के लिए महिला हो या पुरुष हर कोई ब्लीच का सहारा लेता है। ब्लीच की मदद से जहां चेहरे के अनचाहे बालों का रंग हल्का पड़ जाता है वहीं त्वचा भी चमकदार दिखने लगती है। बहुत से लोग ब्लीच पार्लर में लगवाना पसंद करते हैं। वहीं कुछ लोग इसे घर में ही लगा लेते हैं। लेकिन अगर घर में आपमें से कोई भी ब्लीच लगाता है तो उसे इन बातों का ध्यान जरूर रखना चाहिए।
{"_id":"5dde634d8ebc3e548170eac5","slug":"what-precaution-did-when-you-use-bleach","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"घर पर करते हैं ब्लीच तो इसे जरूर पढ़े, लगाने से पहले रखें ये सावधानी","category":{"title":"Beauty tips","title_hn":"ब्यूटी टिप्स","slug":"beauty-tips"}}
घर पर करते हैं ब्लीच तो इसे जरूर पढ़े, लगाने से पहले रखें ये सावधानी
Thu, 28 Nov 2019 01:34 PM IST
अपराजिता शुक्ला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपराजिता शुक्ला
Updated Thu, 28 Nov 2019 01:34 PM IST
विज्ञापन
अगर आप पहली बार ब्लीच का इस्तेमाल करने जा रहे हैं तो अपनी त्वचा के अनुसार ब्लीच क्रीम का चयन करें। इसके साथ ही अगर आपकी त्वचा सेंसिटिव है तो ब्लीच करने से पहले उसे कान के पीछे लगाकर टेस्ट जरूर कर लें।
अगर आपको जलन या रैशेज हो तो ब्लीच न करें। ब्लीच करने से पहले थ्रेडिंग न कराएं। साथ ही ब्लीच करते और हटाते वक्त हाथों का इस्तेमाल न करें। आपके हाथों में कीटाणु और जीवाणु होते हैं। इसलिए हमेशा ब्रश से ब्लीच लगाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
घर पर ब्लीच लगाने से पहले इन बातों का ध्यान रखें
सबसे पहले अच्छे से फेसवॉश करें। इसके बाद फेस पर प्री-ब्लीच क्रीम से मसाज करें। अब एक कटोरी में 2 से 3 चम्मच ब्लीचिंग क्रीम लें और उसमें 1 या 2 चुटकी एक्टिवेटर मिलाएं। ध्यान रखें कि एक्टिवेटर की मात्रा संतुलित हो, क्योंकि यह आपकी त्वचा को नुकसान भी पहुंचा सकता है।
विज्ञापन
ब्लीच के तैयार मिक्सचर को अब एक ब्रश की मदद से अपने पूरे चेहरे और गर्दन पर लगा लें। इस बात का खास ध्यान रखें कि ब्लीच आईब्रो और कलमों पर न लगाएं। इसके बाद ब्लीच को 10 से 15 मिनट के लिए ऐसे ही लगा छोड़ दें।