{"_id":"5ed4e46eeb1dff54f946ea1d","slug":"what-is-plopping-technique-and-how-does-it-benefit-curly-hair","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Plopping Techniuqe- क्या होती है ये टेक्नीक कैसे है कर्ली बालों के लिए फायदेमंद","category":{"title":"Beauty tips","title_hn":"ब्यूटी टिप्स","slug":"beauty-tips"}}
Plopping Techniuqe- क्या होती है ये टेक्नीक कैसे है कर्ली बालों के लिए फायदेमंद
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Shashi Shashi
Updated Tue, 02 Jun 2020 07:36 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हममे से कई लोगों को कर्ली हेयर पसंद होते हैं। बालों को कर्ली करने के लिए रोलर्स का इस्तेमाल भी करते हैं। ये देखने में अच्छे लगते हैं और आपको एक अलग लुक देते हैं, कुछ लोगों के बाल नेचुरली कर्ली यानि घुंघराले होते हैं। लेकिन कर्ली हेयर्स को मैनेज करना थोड़ा मुश्किल काम होता है। अगर इनका ठीक से ध्यान न रखा जाए तो ये खराब हो जाते हैं। कर्ली हेयर अगर एक बार उलझ जाएं तो इनको सुलझाने में बहुत परेशानी होती है। तो आइए जानते हैं कि कैसे प्लॉपिंग टेक्नीक से हम कर्ली बालों का ख्याल रख सकते हैं। और कर्ली हेयर से होने वाली परेशानियों से बच सकते हैं।
2 of 5
ये एक तरह की रैपिंग तकनीक है यह तकनीक लंबे कर्ली हेयर के लिए बहुत फायदेमंद है। जिसमें बालों को कॉटन की टी-शर्ट में रैप किया जाता है। सबसे पहले कॉटन का एक टी-शर्ट लेकर उसे एक कुर्सी या ऐसी जगह पर बिछाएं जहां आपको आसानी हो। फिर अपने गीले बालों को उल्टा करके टी-शर्ट के ऊपर रखें और टी-शर्ट के दूसरे हिस्से को सिर के ऊपर ले जाएं अब दोनों स्लीवस को फोरहेड के ऊपर से ले जाते हुए पहले वाले हिस्से में इसको जोड़ दें और सामने की तरफ से ले जाते हुए एक दूसरे में बांध दें।
3 of 5
- फोटो : सोशल मीडिया
प्लॉपिंग तकनीक की मदद से आपको कर्ली हेयर मैनेज करने में आसानी होती है। इस तकनीक से बाल भी सूख जाते हैं उन्हें ड्रायर से सूखाने की जरूरत नहीं पड़ती वैसे भी ड्रायर से बाल सुखाने से वे रूखे हो जाते हैं। अपने बालों को लगभग दस मिनट तक टी-शर्ट में लपेट कर रखें फिर उन्हें खोल की किसी सूखी टी-शर्ट में बांध लें इससे बालों का अतिरिक्त पानी सूख जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
रात को सोते समय हमारे बाल उलझ जाते हैं, ऐसे में सुबह उठकर कर्ली बालों को सुलझाना मुसीबत बन जाता है। इन्हें सुलझाने में समय तो बरबाद होता ही है, बाल भी टूटते हैं और बालों का पूरा लुक खराब हो जाता है। ऐसे में हम रात को भी इस तकनीक को अपनाकर बालों के उलझने से बचा सकते हैं। रात को बालों को इसी तरह से रैप करके सोएं, तो बाल नहीं उलझेंगे।
विज्ञापन
5 of 5
- फोटो : facebook
जब हम अपने बालों को धुलने के लिए किसी प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते हैं तो प्रोडक्ट के अंदर के केमिकल हमारे बालों को नुकसान पहुचांते हैं। गीले बाल तो बहुत अच्छे लगते हैं, लेकिन कर्ली हेयर सूखने के साथ रूखे दिखने लगते हैं और उलझ जाते हैं प्लॉपिंग तकनीक को अपनाने से बाल नीचे की तरफ नहीं खींचते हैं, जिससे सूखने के बाद भी आप इन्हें आसानी से सुलझा सकती हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।