फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लिपस्टिक लगाने के इन गलत तरीकों से बिगड़ जाता है पूरा लुक, जानें सही तरीका

Mon, 01 Jun 2020 10:00 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Mon, 01 Jun 2020 10:00 AM IST
विज्ञापन
correct way to apply lipstick for perfect look

चेहरे की खूबसूरती बढ़ाने के लिए लड़कियां बहुत सारे जतन करती हैं। इसके साथ ही मेकअप के जरिए भी वो खुद को सुंदर दिखाना चाहती हैं। लेकिन केवल लिपस्टिक लगाने से पूरे लुक में बदलाव आ जाता है। हर लड़की के पास अलग-अलग शेड्स की कई सारी लिपस्टिक होती है। लेकिन बहुत सारी लड़किया लिपस्टिक लगाने में कुछ गलतिया करती है। तो चलिए जानते हैं लिपस्टिक लगाने का सही तरीका।

correct way to apply lipstick for perfect look
सबसे पहले तो इस बात का ध्यान रखें कि लिपस्टिक लगाने से पहले होंठ रूखे न हो। होठों के बीच दरार दिख रही है तो लिपस्टिक न लगाएं क्योंकि इस तरह के होंठ में लिपस्टिक बहुत भद्दी दिखती है। अगर कहीं जाने के लिए तैयार हो रही हैं और लिपस्टिक लगाने से पहले लिप बॉम लगाएं, जिससे कि होंठ मुलायम हो जाएं और उनके बीच की दरार भर जाए।



 
correct way to apply lipstick for perfect look
- फोटो : lipstick

अक्सर लड़कियां अपने स्किन टोन के हिसाब से लिप शेड्स चुनती हैं। लेकिन इसके साथ उन्हें अपने लिप के साइज का भी ख्याल रखना चाहिए। पतले होंठ वाली लड़कियों को डार्क कलर के लिपस्टिक से थोड़ा दूर ही रहना चाहिए। क्योंकि इसमें आपके होंठ और ज्यादा पतले नजर आ सकते हैं। इसलिए पतले होंठ वाली लड़कियों को लाइट शेड की लिपस्टिक लगानी चाहिए। इसके अलावा हमेशा होठों के सेंटर में लिपस्टिक लगाएं और फिर बाकी लिप्स पर फैला लें। ऐसा करने से आपके लिप्स की शेप अच्छी बनेगी।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
correct way to apply lipstick for perfect look

बहुत सारी लड़कियों को ये ही मालूम नहीं होता है कि वे लिपस्टिक को कहां से लगाना शुरू करें, जिस वजह से भले ही आप कितनी महंगी लिपस्टिक क्यों न ले लें आपके लिप्स की शेप बिगड़ ही जाती है। लिपस्टिक को हमेशा होठों के बीच से लगाना शुरू करना चाहिए। इसके बाद पूरे होठों पर लगाना चाहिए। 



 
विज्ञापन
correct way to apply lipstick for perfect look

अक्सर जब आप किसी पार्टी में जाती हैं तो वहां चाय-पानी पीते वक्त आपके ग्लास और कप पर लिपस्टिक छप जाती है। इस वजब से कई बार आपको शर्मिंदगी का सामना करना पड़ा होगा। इससे बचने के लिए लिपस्टिक लगाने के बाद हमेशा एक टिश्यू पेपर को अपने होठों के बीच में रखकर दबाएं। 



 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed