फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Breast Milk Skin Care: स्किन केयर में 'ब्रेस्ट मिल्क' का इस्तेमाल! आखिर ये कितना सुरक्षित है?

Fri, 14 Nov 2025 11:40 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Fri, 14 Nov 2025 11:40 AM IST
सार

What Is Breast Milk Skin Care: बदलते समय में अब एक नया ट्रेंड लोगों को भा रहा है, जिसका नाम है ब्रेस्ट मिल्क स्किन केयर..... यहां इस लेख में हम आपको बताएंगे इस स्किन केयर के फायदे और नुकसान क्या हैं।

विज्ञापन
what is breast milk skin care know the all details in hindi
ब्रेस्ट मिल्क स्किन केयर - फोटो : अमर उजाला
What Is Breast Milk Skin Care: बदलते समय और सोशल मीडिया ट्रेंड्स के प्रभाव के साथ स्किन केयर की दुनिया में कई नए प्रयोग सामने आ रहे हैं। आए दिन कुछ न कुछ ऐसा ट्रेंड सामने आ जाता है, जो लोगों की स्किन के लिए होता तो फायदेमंद है, लेकिन लोगों को इसके बारे में सुनकर बेहद अजीब लगता है।


लेटेस्ट ट्रेंड की बात करें तो इन दिनों ऐसा ही एक ट्रेंड चर्चा में है, जो कि है ब्रेस्ट मिल्क स्किन केयर। जी हां, इस ट्रेंड के बारे में कुछ समय पहले मशहूर एक्ट्रेस सोनाली सहगल ने भी अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके जानकारी दी थी। वो इस स्किन केयर को खुद भी फॉलो करती हैं। यही वजह है कि कई लोग अब इसे स्किन केयर रूटीन में शामिल करने की बात कर रहे हैं।

अगर आप भी ऐसा कुछ करने का सोच रही हैं, तो आपके लिए ये समझना जरूरी है कि हर ट्रेंड, हर किसी के लिए सुरक्षित नहीं होता। इस लेख में हम आपको बताएंगे कि ब्रेस्ट मिल्क स्किन केयर क्या है, इसके संभावित फायदे क्या बताए जाते हैं, और इसके उपयोग से किन तरह के नुकसान या सावधानियों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए, ताकि आप समझदारी से सही फैसला ले सकें।
what is breast milk skin care know the all details in hindi
ऐसे करें ब्रेस्ट मिल्क स्किन केयर - फोटो : instagram

ऐसे करें ब्रेस्ट मिल्क स्किन केयर

अगर अभिनेत्री सोनाली सहगल द्वारा बताई गई टिप्स को ही फॉलो करें तो उन्होंने अपनी पोस्ट में बताया है कि ब्रेस्ट मिल्क को सिलिकॉन रोलर में भरकर फ्रीजर में रखना है। जब ये पूरी तरह से जम जाए तो पहले अपने चेहरे को साफ करें और फिर रोलर को अपने चेहरे पर अप्लाई करें।

पांच से सात मिनट तक हर दिन दिन में दो बार इस रोलर से मसाज करें। मसाज के बाद चेहरे को अच्छी तरह से धो लें। हफ्ते भर में आपको इसका फर्क दिख जाएगा। अब इसके फायदे और नुकसान जान लेते हैं। 

 
what is breast milk skin care know the all details in hindi
पहले जान लें इसके फायदे - - फोटो : Adobe stock
पहले जान लें इसके फायदे -

1. पहला फायदा

अगर आप इसका इस्तेमााल नियमित रूप से करेंगे तो इससे धीरे-धीरे आपकी त्वचा की सूजन कम होने लगेगी। त्वचा में सूजन की समस्या अक्सर गर्भवती महिलाओं को आती है। बहुत सी महिलाएं डिलीवरी के बाद त्वचा में आई सूजन से परेशान रहती हैं। ऐसे में ब्रेस्ट मिल्क स्किन इस सूजन को कम करता है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
what is breast milk skin care know the all details in hindi
पहले जान लें इसके फायदे - - फोटो : Adobe stock
 2. दूसरा फायदा

अब जान लेते हैं इस स्किन केयर का दूसरा फायदा क्या है। दरअसल, ब्रेस्ट मिल्क त्वचा की हल्की स्किन इरिटेशन को शांत करने में उपयोगी माना जाता है। तो अगर आपकी त्वचा पर किसी वजह से थोड़ी सी भी इरिटेशन है, तो भी आप इस स्किन केयर को फॉलो कर सकते हैं।

 
विज्ञापन
what is breast milk skin care know the all details in hindi
पहले जान लें इसके फायदे - फोटो : Instagram
3. तीसरा फायदा

येे सबसे अहम फायदा माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि ब्रेस्ट मिल्क छोटे बच्चों के लिए भी फायदेमंद होता है। इसलिए छोटे बच्चों की रैशेज में पारंपरिक रूप से कभी-कभी इस्तेमाल किया जाता रहा है। अगर आप छोटे बच्चों पर इसका इस्तेमाल कर रहे हैं, तो एक बार डॉक्टर की सलाह अवश्य लें।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed