Natural Remedies To Grow Your Nail: अगर आपके नाखून तेजी से नहीं बढ़ते या बीच-बीच में टूट जाते हैं, तो घबराने की जरूरत नहीं है। दरअसल, कई बार शरीर में पोषक तत्वों की कमी, पानी कम पीना, हार्मोनल बदलाव या गलत नेल-केयर रूटीन की वजह से भी नाखूनों की ग्रोथ धीमी हो जाती है। लेकिन अच्छी बात यह है कि कुछ घरेलू नुस्खों और सही देखभाल से आप अपने नाखूनों को मजबूत, चमकदार और लंबा बना सकते हैं।
{"_id":"6916a87c5ef7ecf61c0b73dc","slug":"nail-care-tips-natural-remedies-to-grow-your-nail-2025-11-14","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Nail Care Tips: नहीं बढ़ते हैं नाखून तो अपनाएं ये देसी नुस्खे, 15 दिन में फर्क देखकर होगी हैरानी!","category":{"title":"Beauty tips","title_hn":"ब्यूटी टिप्स","slug":"beauty-tips"}}
Nail Care Tips: नहीं बढ़ते हैं नाखून तो अपनाएं ये देसी नुस्खे, 15 दिन में फर्क देखकर होगी हैरानी!
Fri, 14 Nov 2025 09:43 AM IST
श्रुति गौड़
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्रुति गौड़
Updated Fri, 14 Nov 2025 09:43 AM IST
सार
Natural Remedies To Grow Your Nail: अगर आपके नाखून भी बढ़ते नहीं हैं तो कुछ घरेलू नुस्खे अपनाकर आप अपने नाखूनों को बढ़ सकते हैं।
विज्ञापन
नहीं बढ़ते हैं नाखून तो अपनाएं ये देसी नुस्खे
- फोटो : Adobe Stock
नारियल तेल मालिश
- फोटो : Adobe stock
नारियल तेल मालिश
अगर आपके पास नारियल तेल है, तो उससे अच्छा विकल्प नाखून बढ़ाने के लिए कुछ हो नहीं सकता। इसके लिए हल्का गर्म नारियल तेल लें और इसे उंगलियों के नाखूनों और क्यूटिकल्स पर अच्छी तरह लगाएं। 2–3 मिनट हल्के हाथों से मसाज करें, इससे ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है और नाखून तेजी से बढ़ते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि नारियल तेल में मौजूद फैटी ऐसिड्स और एंटीऑक्सिडेंट्स नेल बेड को मजबूती प्रदान करते हैं।

ऑलिव ऑयल ट्रीटमेंट
- फोटो : Freepik.com
ऑलिव ऑयल ट्रीटमेंट
ऑलिव ऑयल भले ही महंगा होता है, लेकिन ये नाखूनों के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसके इस्तेमाल के लिए सबसे पहले तो एक छोटी कटोरी में हल्का गुनगुना ऑलिव ऑयल लें। इसके बाद अपने नाखूनों और क्यूटिकल्स पर 3–5 मिनट तक मसाज करें। ऐसा इसलिए क्योंकि ऑलिव ऑयल नाखूनों में नमी बनाए रखता है, जिससे ड्राइनेस कम होती है।

नींबू और ऑलिव ऑयल
- फोटो : Freeepik.com
नींबू और ऑलिव ऑयल
अगर सिर्फ ऑलिव ऑयल इस्तेमाल नहीं करना है तो आप ये पेस्ट इस्तेमाल कर सकते हैं। आधा चम्मच नींबू का रस और एक चम्मच ऑलिव ऑयल मिलाकर हल्का गर्म करें। इस मिश्रण को नाखूनों पर 5 मिनट लगाएं और फिर पानी से धो लें। नींबू नेल्स को नेचुरली सफेद करता है और पीलेपन को कम करता है।

लहसुन
- फोटो : freepik.com
लहसुन
एक लहसुन की कली को बीच से काटकर उसका रसा नाखूनों पर रगड़ें। लहसुन में मौजूद एंटी फंगल गुण नाखूनों के संक्रमण को रोकने में मदद करते हैं। ये नाखूनों को मजबूत बनाता है और उनकी ग्रोथ को तेज करता है। लहसुन की गंध से बचने के लिए बाद में हाथों को अच्छी तरह धो लें।