Wedding Beauty Tips: लड़कियां चाहे कितना भी स्किन केयर से दूर रह लें, लेकिन जब उनकी शादी तय होती है तो हर लड़की इस कोशिश में लग जाती है कि उनका चेहरा शादी से दिन खिला-खिला रहे। इसके लिए वो बालों से लेकर पैरों की उंगलियों तक का खास ध्यान रखती हैं।
इस दौरान वो तमाम तरह के स्किन केयर ट्रीटमेंट लेती हैं, ताकि शादी से दिन लोगों की नजर उनपर से हट ना पाए लेकिन कई बार बिगड़ी हुई लाइफस्टाइल और काम के बोझ की वजह से इन ट्रीटमेंट का अच्छा असर चेहरे पर नहीं होता है।
ऐसे में हर होने वाली दुल्हन को स्किन केयर ट्रीटमेंट लेने के साथ-साथ घर पर ही एक सिंपल का स्किन केयर रूटीन भी फॉलो जरूर करना चाहिए। अगर आपकी शादी कुछ ही दिनों में होने वाली है, तब तो स्किन केयर रुटीन फॉलो करना आपके लिए बेहद जरूरी होता है ताकि शादी से दिन किसी की नजरें आप पर से हटें ही नहीं।
2 of 7
Wedding Beauty Tips
- फोटो : iStock
गुलाब जल का करें इस्तेमाल
गुलाब जल में कई ऐसे तत्व पाए जाते हैं, जो त्वचा को गुलाबी निखार देते हैं। ऐसे में अपनी शादी से पहले त्वचा पर इसका इस्तेमाल जरूर करें। इसके इस्तेमाल से त्वचा हाइड्रेट भी रहती है।
3 of 7
Wedding Beauty Tips
- फोटो : istock
हर रोज करें क्लींजर का इस्तेमाल
चेहरे से गंदगी को साफ करने के लिए क्लींजर का इस्तेमाल किया जाता है। केमिकल मुक्त क्लींजर के इस्तेमाल से आपकी त्वचा गहराई से ना सिर्फ साफ होगी, बल्कि साथ ही में इससे चेहरे के पोर्स भी खुल जाएंगे।
4 of 7
Wedding Beauty Tips
- फोटो : istock
चेहरे पर लगाएं ये क्रीम
विटामिन ई फेस क्रीम के इस्तेमाल से चेहरे की कई परेशानियां दूर होंगी। ये आपके चेहरे को नरिश करने का काम भी काफी अच्छे से करती है।
5 of 7
Wedding Beauty Tips
- फोटो : istock
फेशियल ऑयल
अगर आपको ये समझ नहीं आता कि चेहरे के लिए आप किस तेल का इस्तेमाल कर सकती हैं तो इसमें हम आपकी मदद करेंगे। दरअसल, टी ट्री प्युरिफाई फेशियल ऑयल चेहरे की कई परेशानियों को जड़ से खत्म करता है। ऐसे में आप इसका इस्तेमाल कर सकती हैं।