फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Waxing Vs Shaving: हाथ-पैरों के बाल हटाने के लिए वैक्सिंग करें या शेविंग ? जानें दोनों में से क्या है सही

Mon, 03 Feb 2025 12:16 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Mon, 03 Feb 2025 12:16 PM IST
सार

अगर आप हाथों और पैरों के अनचाहे बालों को हटाने की सोच रहे हैं, तो वैक्सिंग और शेविंग दोनों के अपने फायदे और नुकसान हैं। यह पूरी तरह आपकी त्वचा के प्रकार, सहनशक्ति और सुविधा पर निर्भर करता है। 

विज्ञापन
Waxing or Shaving which is better hath par waxing karein ya shaving kya sahi hai
हाथ-पैरों के बाल हटाने के लिए वैक्सिंग करें या शेविंग ? - फोटो : अमर उजाला

Waxing Vs Shaving: शरीर पर आने वाले अनचाहे बाल खूबसूरती पर दाग लगा देते हैं। इसी वजह से महिलाएं और लड़कियां इसे हटा देती हैं। हाथ-पैरों पर आने वाले इन अनचाहे बालों को हटाने के लिए सबसे अच्छे दो ही तरीके होते हैं एक तो वैक्सिंग और दूसरा शेविंग।



जब कोई लड़की पहली बार हाथ-पैर के बाल हटाने का सोचती है तो उसके जहन में काफी संशय होता है। वो अपनी नाजुक त्वचा को भी नुकसान नहीं पहुंचाना चाहती हैं। इसी के चलते आज हम यहां आपको आज शेविंग और वैक्सिंग के बारे में पूरी जानकारी देने जा रहे हैं। ताकि आप अच्छी तरह सोच-समझ के इन दोनों में से एक चीज का चयन करें। यदि आप अच्छे से सोच समझ लेंगी तो आपको किसी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना होगा। 

Waxing or Shaving which is better hath par waxing karein ya shaving kya sahi hai
पहले जानें क्या होती है वैक्सिंग - फोटो : Adobe stock

पहले जानें क्या होती है वैक्सिंग 

वैक्सिंग एक ऐसी हेयर रिमूवल तकनीक है, जिसमें गर्म वैक्स का इस्तेमाल करके शरीर के अनचाहे बालों को जड़ से हटाया जाता है। वैक्सिंग में बालों को जड़ से हटाया जाता है, जिससे 3-4 हफ्ते तक त्वचा स्मूद रहती है। इसमें डेड स्किन हट जाती है, जिसकी वजह से त्वचा चमकदार दिखती है। बार-बार करने से बाल पतले और हल्के उगते हैं। | 

Waxing or Shaving which is better hath par waxing karein ya shaving kya sahi hai
वैक्सिंग का त्वचा पर असर - फोटो : Adobe stock

वैक्सिंग का त्वचा पर असर 

वैक्सिंग कराने में थोड़ा दर्दभरा अनुभव होता है। संवेदनशील त्वचा पर रैशेज या जलन की समस्या भी सामने आ सकती है। यदि वैक्सिंग कराने का सोच रही हैं तो बालों की एक निश्चित लंबाई (¼ इंच) होनी चाहिए। |

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Waxing or Shaving which is better hath par waxing karein ya shaving kya sahi hai
क्या होती है शेविंग ? - फोटो : Adobe stock

क्या होती है शेविंग ?

ज्यादातर महिलाएं शेविंग करना पसंद करती हैं, क्योंकि इसमें बिना दर्द के जल्दी और आसानी से बाल हटते हैं। इसके लिए आपको सिर्फ एक अच्छे रेजर और फोम की जरूरत पड़ती है। इसके लिए आपको किसी की मदद की जरूरत नहीं पड़ती है। शेविंग हर स्किन टाइप के लिए उपयुक्त होती है, अगर सही तकनीक अपनाई जाए तो।

विज्ञापन
Waxing or Shaving which is better hath par waxing karein ya shaving kya sahi hai
क्या होती है शेविंग ? - फोटो : Adobe stock

शेविंग का त्वचा पर असर

वैक्सिंग में बाल लंबे समय तक निकलते हैं, लेकिन शेविंग करने के बाद बाल जल्दी वापस उग आते हैं। लगातार शेव करने से बाल कठोर हो सकते हैं। कई बार तो शेव करने से शरीर पर कट तक लग जाता है। गलत शेविंग तकनीक से इनग्रोन हेयर हो सकते हैं। |

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed