Ubtan For Holi 2025: होली रंगों के साथ-साथ खुशियों का त्योहार है। इस त्योहार पर लोग अपने गिले-शिकवे भुलाकर एक ही रंग में रंग जाते हैं और एक-दूसरे को गले लगाते हैं। वैसे तो ये त्योहार अपने साथ ढेरों खुशियां लेकर आता है, लेकिन जहां होली पक्के रंगों के साथ खेली जाती है, वहां ये कुछ परेशानियां भी लेकर आता है।
दरअसल, पक्के रंगों से होली खेलने में तो काफी मजा आता है, लेकिन जब बारी है इन रंगों को छुड़ाने की तब काफी परेशानी होती है। इसी के चलते हम आपको कुछ उबटनों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनका इस्तेमाल करके आप होली के पक्के रंगों को भी आसानी से छुड़ा सकते हैं।
2 of 9
बेसन और दूध का उबटन
- फोटो : Adobe stock
बेसन और दूध का उबटन
होली का पक्का रंग उतारने के लिए ये सबसे अच्छा उबटन माना जाता है। इसको तैयार करने के लिए आपको बेसन, कच्चा दूध, हल्दी और नारियल तेल की जरूरत पड़ेगी। इन सभी चीजों को एक कटोरी में लेकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें।
3 of 9
बेसन और दूध का उबटन
- फोटो : Freepik.com
ध्यान रखें कि ये पेस्ट ज्यादा पतला नहीं होना चाहिए। उबटन के गाढ़े पेस्ट को चेहरे के साथ-साथ हाथ और पैरों में भी लगाएं। दस मिनट इसे ऐसे ही रहने दें और फिर मसाज करते हुए साफ कर लें। आखिर में गुनगुने पानी से इसे धोकर साफ कर लें।
4 of 9
नींबू और शहद का उबटन
- फोटो : Freepik
नींबू और शहद का उबटन
अपने उबटन में नींबू का इस्तेमाल सिर्फ तभी करें, जब ये आपकी स्किन को सूट करता हो। यदि ये त्वचा के लिए उपयुक्त है तो सबसे पहले 1 बड़ा चम्मच नींबू का रस, 1 बड़ा चम्मच शहद और 1 बड़ा चम्मच गेहूं का आटा एक कटोरी में लेकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें।
5 of 9
नींबू और शहद का उबटन
- फोटो : इंस्टाग्राम
अब इसे अपने शरीर पर लगाकर 15 मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें। कुछ देर बाद मसाज करते हुए त्वचा को धो लें। ये आपकी त्वचा को साफ करने में मदद करेगा।