फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मिनटों में हो जाएगा 'प्रोफेशनल मेकअप', बस ये टिप्स आजमाकर देखें

Fri, 14 Aug 2020 09:14 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Fri, 14 Aug 2020 09:14 AM IST
विज्ञापन
two minute makeup tips to working women for party
- फोटो : Social Media

आजकल इंस्टा पर और सोशल मीडिया पर बहुत सारे वीडियो मेकअप से जुड़े देखने को मिल जाते हैं। लेकिन असल में जब हम इतना सारा मेकअप करके कहीं जाने की सोचते हैं तो समय की कमी सामने आ जाती है। अगर आप भी इस तरह की परेशानियों से दो चार हो चुकी हैं तो ये टिप्स आपके बहुत काम आएगी। इस तरह से मेकअप करेंगी तो चुटकियों में आपका मेकअप बिल्कुल प्रोफेशनल के जैसा हो जाएगा और आपका लुक भी खूबसूरत दिखेगा। तो चलिए जानें क्या है वो टिप्स।

two minute makeup tips to working women for party
samantha akkineni - फोटो : instagram

सबसे पहले अपनी स्किन से मैच करता फाउंडेशन का इस्तेमाल करें, जिससे आपका मेकअप नैचुरल दिखाई देगा। बाजार में पाउडर फाउंडेशन उपलब्ध है। आप चाहे तो इसका इस्तेमाल कर सकती हैं। इसे आप कैब में जाते समय भी आसानी से लगा सकती हैं। धूप में निकलना है तो आप ऐसे फाउंडेशन का चयन करें जो एसपीएफ युक्त हो, जिससे आपकी स्किन धूप से प्रभावित न हो।

two minute makeup tips to working women for party
kareena kapoor - फोटो : instagram

आंखों में काजल या आईलाइनर लगाएं। आप चाहे तो कलरफुल पैंसिल लगा सकती हैं। आजकल दो कलर की आईपैंसिल का भी काफी ट्रेंड है। इसमें आपके मुश्किल से दो मिनट लगेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
two minute makeup tips to working women for party
Aishwarya Rai Bachchan - फोटो : social media

इसके बाद अपनी पसंद का लिप कलर लगाएं। लिप कलर आपके लुक में जान डालने का काम करता है। इन दिनों न्यूड शेड्स काफी चलन में है। कुछ लोगों पर बोल्ड रेड कलर लिपशेड काफी अच्छा लगता है। 

विज्ञापन
two minute makeup tips to working women for party
eye shadow

कुछ महिलाएं अपनी आंखों पर ब्राउन आईशैडो लगाना पसंद करती हैं। इस शेड में कुछ अंश लाल और पीले रंग के भी होते है, जो आंखों को थका हुआ दिखाते हैं। इसलिए ब्राउन आईशैडो एवॉइड करें। आप चाहे तो प्योर ब्राउन आईशैडो लगा सकती हैं। ये आपको नैचुरल लुक देता है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed