Tips To Use Razor: चेहरे के अनचाहे बाल कई बार खूबसूरती पर दाग लगाने का काम करते हैं। ऐसे में ज्यादातर महिलाएं इन अनचाहे बालों को हटा देती हैं। फेशियल हेयर को हटाने के लिए बहुत सी महिलाएं वैक्स कराती हैं, बहुत सी महिलाएं थ्रेड का इस्तेमाल करती हैं, तो वहीं कई महिलाएं रेजर का इस्तेमाल करती हैं।
चेहरे पर रेजर का इस्तेमाल करके आप आसानी से फेशियल हेयर को हटा सकती हैं। ये सबसे आसान तरीका है। पर, कई बार ऐसा होता है रेजर का इस्तेमाल करते समय महिलाएं कुछ ऐसी गलतियां कर देती हैं, जिस वजह से चेहरे पर कट लग जाता है, या संक्रमण हो जाता है।
ऐसे में अगर आप चेहरे पर रेजर का इस्तेमाल करती हैं तो कुछ बातों का अवश्य ध्यान रखें। वरना आपको मुसीबत का सामना करना पड़ सकता है।
2 of 6
रेजर का इस्तेमाल करते वक्त इन बातों का ध्यान
- फोटो : Adobe stock
रेजर हो साफ
चेहरे पर रेजर इस्तेमाल करना चाहती हैं तो ध्यान रखें कि ये साफ होना चाहिए। गंदे या पुराने रेजर से त्वचा में जलन या संक्रमण होने का खतरा रहता है। ऐसे में रेजर साफ करके ही इस्तेमाल करें। इस्तेमाल करने से पहले इसे गर्म पानी से साफ करें।
3 of 6
रेजर का इस्तेमाल करते वक्त इन बातों का ध्यान
- फोटो : Adobe stock
त्वचा को करें मॉइस्चराइज
रेजर का इस्तेमाल करने से पहले अपनी त्वचा को गीला करें और कोई मॉइस्चराइजिंग क्रीम, फेस वॉश, या शेविंग जेल लगाएं। इससे रेजर त्वचा पर आसानी से चल सकेगा और कटने-फटने की संभावना कम होगी। अगर आप ऐसा नहीं करेंगी तो रूखी त्वचा के कटने का डर रहेगा।
4 of 6
रेजर का इस्तेमाल करते वक्त इन बातों का ध्यान
- फोटो : Adobe stock
चलाएं हल्का हाथ
रेजर का इस्तेमाल करने जा रही हैं तो अपना हाथ हल्का चलाएं। त्वचा पर ज्यादा दबाव डालने से आपकी त्वचा कट सकती है, जिसके बाद काफी जलन हो सकती है।
5 of 6
रेजर का इस्तेमाल करते वक्त इन बातों का ध्यान
- फोटो : Adobe stock
सही हो दिशा
चेहरे के अनचाहे बालों को हटाने के लिए रेजर को बालों के उगने की दिशा में चलाएं। इससे बाल जड़ से हट जाएंगे। उल्टी दिशा में रेजर चलाने से इनग्रोन हेयर की समस्या हो सकती है, जो आपको चेहरे पर परेशानी पैदा कर सकती हैं।