आज युवा जिस चीज से सबसे ज्यादा परेशान हैं वो है बालों के झड़ने की समस्या। यहां तक कि इसे लेकर अभी हाल ही में एक शॉर्ट फिल्म भी आई है और आयुष्मान भी इस विषय पर बन रही एक फिल्म में नजर आएंगे। बालों को झड़ने का सबसे बड़ा कारण खराब लाइफस्टाइल और अधिक स्ट्रेस है। अगर आप भी इस परेशानी से जूझ रहे हैं तो लहसुन का यह नुस्खा आपके बहुत काम आएगा।
2 of 5
hair fall
- फोटो : social media
लहसुन में एंटी-माइक्रोवायल पाएं जाते है, जो बालों को जर्म्स और बैक्टिरिया से कोसों दूर रखने में मदद करता है। इसके अलावा यह डैंड्रफ से भी निजात दिलाता है। यह बालों के झड़ने को तो रोकता ही है साथ ही साथ नए बालों के उगने में भी मदद करता है। लहसुन में सल्फर की मात्रा अधिक होती है जो बालों को बढ़ाने वाले केरेटिन को बनाने में मदद करता है। आइए जानते हैं सिर पर बाल उगाने के लिए कैसे करें इसका इस्तेमाल।
उपाय
बालों का झड़ना आजकल आम समस्या बन गई है। स्ट्रेस की वजह से भी बाल बहुत झड़ते हैं और गंजापन हो जाता है। गंजापन दूर करने के लिये सबसे पहले 4 चम्मच लहसुन का रस और 4 चम्मच पानी मिला लें। अब इस लिक्विड को अच्छे से एकसाथ मिलाकर दिन में दो बार अपने सिर पर गंजेपन वाली जगह पर लगाएं। रोजाना इस लेप को लगाने से गंजे व्यक्ति के सिर पर 4 से 5 महीने में बाल आ जाते हैं।
अगर डैंड्रफ से परेशान हैं तो आप लहसुन और शहद का इस्तेमाल कर इससे छुटकारा पा सकते है। इसके लिए एक बाउल में 8-9 लहसुन को पीसकर उनका रस निकाल लें। अब इसमें 1 चम्मच शहद मिला लें। अब इसे स्कैल्प पर अच्छी तरह से लगाएं। कम से कम 20 मिनट लगा रहने के बाद मिल्क शैंपू से बालों को धो लें। ऐसा सप्ताह में कम से कम 2 बार इस्तेमाल करें।
नारियल तेल में लहसुन मिलाकर लगाएं। इसके लिए सबसे पहले तेल को मीडियम आंच पर गर्म करें। अब इसमें लहसुन की कुछ कली डाल दें और जला लें। अब गैस बंद कर दें। इस ऑयल को हफ्ते में एक बार स्कैल्प पर लगाकर मसाज करें। आधे घंटे बाद शैंपू कर लें।