फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Hair Care Tips: ठंड के मौसम में बालों में मेहंदी लगा रहे हैं तो इन बातों का खास ध्यान रखें

Mon, 03 Nov 2025 03:13 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Mon, 03 Nov 2025 03:13 PM IST
सार

Hair Care Tips: अगर आप भी सर्दी के मौसम में अपने बालों में मेहंदी लगाते हैं, तो कुछ बातों का ध्यान अवश्य रखें। ऐसा न करने से आपको सर्दी-जुकाम हो सकता है। 

विज्ञापन
tips to remember while applying mehndi on hair in winter season
ठंड के मौसम में बालों में मेहंदी लगा रहे हैं तो इन बातों का खास ध्यान रखें - फोटो : Adobe stock

Hair Care Tips: मेहंदी बालों में सिर्फ रंग ही नहीं देती, बल्कि बालों को मजबूत और चमकदार भी बनाती है। इसलिए पुरुषों से लेकर महिलाएँ भी अपने बालों को रंगने के लिए मेहंदी का इस्तेमाल करते हैं। ये एक असरदार और किफायती उपाय है।



गर्मी के मौसम में तो मेहंदी का इस्तेमाल आसान होता है लेकिन ठंड के मौसम में कुछ विशेष सावधानियों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है, क्योंकि सर्दी में बाल अधिक नाजुक हो जाते हैं और स्कैल्प ड्राई हो सकता है। मेहंदी लगाते समय कुछ बातों का ध्यान रखना बहुत अहम है। अगर आप हमारी बताई कुछ आसान टिप्स को फॉलो करके मेहंदी अप्लाई करेंगे, तो सर्दियों में भी आपके बाल सुरक्षित रहेंगे और मेहंदी का रंग लंबे समय तक टिका रहेगा।  

tips to remember while applying mehndi on hair in winter season
बालों को अच्छी तरह कंडीशनर करें - फोटो : Adobe stock
बालों को अच्छी तरह कंडीशनर करें

 मेहंदी अप्लाई करने के बाद बालों को कंडीशन करना बेहद जरूरी है। इसके लिए मेहंदी अप्लाई करने के बाद अपने बालों में कंडीशनर अवश्य लगाएं। इसकी वजह से बालों का रूखापन काफी हदतक कम हो जाता है। कंडीशनर आपके बालों को सॉफ्ट बनाने में मदद करेगा।

 
tips to remember while applying mehndi on hair in winter season
बालों को सही समय दें - फोटो : Adobe stock
बालों को सही समय दें

सर्दियों में मेहंदी सूखने में समय लग सकता है। इसलिए इसे एक घंटे में ही साफ नहीं करें। कम से कम दो से तीन घंटों के लिए अपने बालों में मेहंदी लगाकर छोड़ दें। जब ये पूरी तरह सूख जाएगी, तभी इसका रंग अच्छा आएगा। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
tips to remember while applying mehndi on hair in winter season
बाल धोने के बाद लगाएं तेल - फोटो : Adobe stock
बाल धोने के बाद लगाएं तेल

बालों की मेहंदी को अच्छी तरह धोकर उसमें तेल लगाएं। तेल लगाने से पहले उसे हल्का गुनगुना कर लें। इसके बाद उंगलियों की मदद से गुनगुने तेल को स्कैल्प से लेकर बालों के छोर तक पर सही से अप्लाई करें। इसकी वजह से आपके बालों को पोषण अवश्य मिलेगा। 

 
विज्ञापन
tips to remember while applying mehndi on hair in winter season
समय अंतराल ध्यान रखें - फोटो : Adobe stock
समय अंतराल ध्यान रखें

सर्दी के मौसम में ज्यादा जल्दी-जल्दी मेहंदी बालों में कतई न लगाएं। अगर आप ऐसा करेंगे तो इसकी वजह से आपके बाल एक तो कमजोर होने लगेंगे और दूसरा इस कारण से बाल रूखे भी हो जाएंगे। इसलिए मेहंदी लगाने से पहले कुछ समय अंतराल अवश्य रखें। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed