फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Skin Care Tips: उम्र के अनुसार कैसे करें स्किन केयर ? हर एज ग्रुप के लिए यहां हैं खास गाइड

Sun, 02 Nov 2025 09:47 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Sun, 02 Nov 2025 09:47 AM IST
सार

Skin Care Routine: अगर आप अपनी उम्र के हिसाब से स्किन केयर करेंगे तो ये आपके लिए कितना फायदेमंद रहेगा। यहां हम इसी बारे में बात करने जा रहे हैं। 

विज्ञापन
how to do skin care according to your age in hindi
उम्र के अनुसार कैसे करें स्किन केयर ? - फोटो : अमर उजाला
Skin Care Routine: जैसे-जैसे साल गुजरते हैं, हमारी स्किन अपनी नेचुरल नमी, इलास्टिसिटी और ग्लो खोने लगती है। ऐसे में सही उम्र पर स्किनकेयर शुरू करना बेहद जरूरी हो जाता है। बहुत से लोग सोचते हैं कि स्किन केयर की जरूरत सिर्फ तब होती है जब झुर्रियां दिखने लगती हैं, लेकिन सच्चाई ये है कि अगर आप अपने 20s से ही स्किन का ध्यान रखना शुरू कर दें, तो एजिंग के असर को काफी हद तक रोका जा सकता है।


उम्र के हर पड़ाव पर स्किन की जरूरतें अलग होती हैं। जैसे कि 20s में सनस्क्रीन और हाइड्रेशन जरूरी है, 30s में एंटी-एजिंग प्रोडक्ट्स और 40s के बाद डीप केयर। सही स्किन केयर रूटीन न सिर्फ आपके लुक को निखारता है बल्कि आत्मविश्वास भी बढ़ाता है। आइए जानते हैं उम्र के अनुसार स्किनकेयर कैसे करें और किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।
how to do skin care according to your age in hindi
20s में कैसे करें स्किन केयर - फोटो : freepik.com
 20s में कैसे करें स्किन केयर

अगर आप अपने 20s में उम्र में स्किनकेयर शुरू कर दिया तो आने वाले वर्षों में झुर्रियों और पिग्मेंटेशन से बचाव करता है। इस उम्र में हल्का और सल्फेट-फ्री क्लींजर इस्तेमाल करें ताकि त्वचा की नमी बनी रहे।
how to do skin care according to your age in hindi
20s में कैसे करें स्किन केयर - फोटो : Adobe stock
इसके साथ-साथ रोजाना SPF 30 या उससे अधिक सनस्क्रीन लगाना जरूरी है, चाहे घर पर हों या बाहर। हल्का, ऑयल-फ्री मॉइस्चराइजर लगाएं ताकि हाइड्रेशन बना रहे। रात में त्वचा की सफाई के बाद एलोवेरा जेल या लाइट सीरम लगाएं ताकि त्वचा रिपेयर हो सके।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
how to do skin care according to your age in hindi
30s में स्किन केयर कैसे करें - फोटो : Adobe stock
30s में स्किन केयर कैसे करें

30s में कोलेजन का उत्पादन धीरे-धीरे कम होने लगता है, जिससे महीन रेखाएं और डलनेस दिखने लगती है। इसलिए इस उम्र में आपको अपनी त्वचा का खास ध्यान रखना है। इसके लिए विटामिन C सीरम का उपयोग करें, यह त्वचा को ब्राइट और टाइट रखता है। रात में रेटिनॉल (विटामिन A) सीरम लगाएं, इससे झुर्रियां और एजिंग के लक्षण कम होते हैं।
विज्ञापन
how to do skin care according to your age in hindi
30s में स्किन केयर कैसे करें - फोटो : Adobe stock
हायलूरोनिक एसिड युक्त हाइड्रेटिंग क्रीम का इस्तेमाल करें ताकि त्वचा मुलायम रहे। इसके साथ-साथ हफ्ते में एक या दो बार स्क्रब या केमिकल एक्सफोलिएटर से डेड स्किन हटाएं। इस उम्र में डार्क सर्कल भी होने लगते हैं, इसलिए आंखों के नीचे की त्वचा के लिए आई क्रीम का इस्तेमाल करें ताकि डार्क सर्कल्स और झुर्रियां न बढ़ें।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed