Tips To Buy Beauty Product: हर कोई ये चाहता है कि उनकी त्वचा हमेशा दमकती रहे और चांद सी चमकती रहे। इसके लिए लोग महंगे-महंगे प्रोडक्ट बाजार से खरीदते हैं, जो कि काफी फायदेमंद भी होते हैं लेकिन कई बार गलत स्किन केयर और ब्यूटी प्रोडक्ट इस्तेमाल करने से त्वचा खूबसूरत होने की जगह खराब होने लगती है।
ऐसे में हम आज यहां आपको स्किन टाइप के हिसाब से ब्यूटी प्रोडक्ट खरीदने के टिप्स देने जा रहे हैं। इस लेख में हम आपको इस बारे में भी बताएंगे कि किस स्किन टाइप के लिए कैसे ब्यूटी प्रोडक्ट की जरूरत होती है। ताकि आपको किसी तरह की एलर्जी का खतरा न रहे और ये आपके चेहरे को चमकाएं।
2 of 7
पहले जानें कितने प्रकार के होते हैं स्किन टाइप
- फोटो : Adobe stock
पहले जानें कितने प्रकार के होते हैं स्किन टाइप
त्वचा के हिसाब से ब्यूटी प्रोडक्ट खरीदने से पहले ये जान लें कि स्किन टाइप होते कितने प्रकार के हैं। सबसे पहले आती है नॉर्मल स्किन, जो न तो ज्यादा ऑयली होती है और न ज्यादा ड्राई। ऑयली स्किन पर ज्यादा ऑयल आता है और पिंपल्स होते हैं। ड्राई स्किन में त्वचा रूखी और बेजान लगती है। संवेदनशील त्वचा में किसी भी प्रोडक्ट से जल्दी एलर्जी हो जाती है। मिश्रित त्वचा टी-जोन ऑयली और बाकी चेहरे का हिस्सा ड्राई होता है।
3 of 7
नॉर्मल स्किन के लिए ब्यूटी प्रोडक्ट्स
- फोटो : Adobe stock
नॉर्मल स्किन के लिए ब्यूटी प्रोडक्ट्स
यदि आपकी त्वचा नॉर्मल है तो हल्का और हाइड्रेटिंग फेसवॉश इस्तेमाल करें। आपके चेहरे पर जेल या क्रीम बेस्ड मॉइस्चराइजर अच्छा काम करेगा। SPF 30 या उससे ज्यादा वाला ब्रॉड-स्पेक्ट्रम सनस्क्रीन इस्तेमाल करें। यदि सीरम इस्तेमाल करना है हाइलूरोनिक एसिड और विटामिन C युक्त सीरम खरीदें। नॉर्मल स्किन वाले लोग ज्यादा केमिकल वाले प्रोडक्ट्स से बचें।
4 of 7
ऑयली स्किन के लिए ब्यूटी प्रोडक्ट्स
- फोटो : Adobe stock
ऑयली स्किन के लिए ब्यूटी प्रोडक्ट्स
ऑयली स्किन वाले लोग सैलिसिलिक एसिड या चारकोल बेस्ड फेसवॉश इस्तेमाल कर सकते हैं। आपके चेहरे पर ऑयल-फ्री और जेल बेस्ड मॉइस्चराइजर अच्छा काम करेगा। मैट फिनिश और ऑयल-फ्री सनस्क्रीन चेहरे पर असरदार रहेगी। यदि सीरम इस्तेमाल करते हैं तो उसमें नियासिनमाइड और विटामिन C सीरम होना चाहिए। ऑयली स्किन वाले लोग हैवी क्रीम और ऑयली प्रोडक्ट्स से बचें, नहीं तो पिंपल्स हो सकते हैं।
5 of 7
ड्राई स्किन के लिए ब्यूटी प्रोडक्ट्स
- फोटो : Adobe stock
ड्राई स्किन के लिए ब्यूटी प्रोडक्ट्स
ड्राई स्किन वाले लोग हमेशा हाइड्रेटिंग और क्रीमी फेसवॉश इस्तेमाल करें। हायल्यूरोनिक एसिड और ग्लिसरीन युक्त मॉइस्चराइजर आपके ऊपर अच्छे रहेंगे। हाइड्रेटिंग और क्रीम बेस्ड सनस्क्रीन त्वचा के लिए लाभदायक रहेगी। यदि सीरम इस्तेमाल करते हैं तो उसमें विटामिन E और हाइलूरोनिक एसिड होना चाहिए। ड्राई स्किन वालों को एल्कोहल बेस्ड प्रोडक्ट्स से बचना चाहिए क्योंकि ये स्किन को और ज्यादा ड्राई कर सकते हैं।