फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

DIY Face Mask: त्योहारों के सीजन में चाहिए दमकती त्वचा तो इन घरेलू फेस मास्क का करें इस्तेमाल

Mon, 30 Sep 2024 10:41 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Mon, 30 Sep 2024 10:41 AM IST
सार

अगर आप त्योहारों के सीजन में आप भी दमकती त्वचा पाना चाहती हैं तो कुछ घरेलू फेस मास्क का इस्तेमाल करें। 

विज्ञापन
Tips For Glowing Skin use these five DIY Face Mask which gives you healthy skin
घरेलू फेस मास्क - फोटो : Freepik

DIY Face Mask: अक्तूबर की शुरुआत होते ही त्योहारों का सीजन शुरू हो जाएगा। ऐसे में हर कोई इसकी तैयारी में पहले से ही जुटा रहता है। चाहे नवरात्रि हो, या करवाचौथ  या फिर दिवाली का त्योहार हो, सभी त्योहारों की अलग ही रौनक लगती है। त्योहारों पर लोग घर सजाने के साथ-साथ नए-नए कपड़े भी खरीदते हैं, ताकि उनका लुक अच्छा दिखे। इसके साथ इस दौरान हर कोई चाहता है कि उनकी त्वचा खूबसूरत और दमकती नजर आए।



बाजार में कई तरह के सौंदर्य उत्पाद मिलते हैं, लेकिन घरेलू नुस्खों से बनी चीजें न केवल त्वचा के लिए सुरक्षित होती हैं, बल्कि उनके इस्तेमाल से चेहरे की प्राकृतिक चमक भी बरकरार रखती हैं। इसी के लिए यहां कुछ घरेलू फेस मास्क दिए गए हैं, जिनका इस्तेमाल आप त्योहारों के सीजन में दमकती त्वचा पाने के लिए कर सकते हैं। इस सभी मास्क के इस्तेमाल से पहले एक बार पैच टेस्ट अवश्य करें, ताकि आपको साइड इफेक्ट का खतरा न हो। 

Tips For Glowing Skin use these five DIY Face Mask which gives you healthy skin
हल्दी और बेसन फेस मास्क - फोटो : Adobe stock

हल्दी और बेसन फेस मास्क

हर किसी के घर में हल्दी और बेसन को हमेशा उपलब्ध रहता ही है। इन दोनों चीजों का इस्तेमाल करके आप फेस मास्क तैयार कर सकते हैं। फेस मास्क तैयार करने के लिए आपको बस 2 चम्मच बेसन, 1/4 चम्मच हल्दी, 1 चम्मच दही की जरूरत पड़ेगी।

Tips For Glowing Skin use these five DIY Face Mask which gives you healthy skin
हल्दी और बेसन फेस मास्क - फोटो : Adobe stock

मास्क तैयार करने के लिए इन सभी चीजों को मिलाकर पेस्ट तैयार करें। इसे अपने चेहरे पर लगाएं और 15-20 मिनट तक सूखने दें। इसके बाद हल्के हाथों से स्क्रब करते हुए पानी से धो लें। यह मास्क त्वचा को साफ और उज्ज्वल बनाता है। इसका इस्तेमाल आप हफ्ते में दो बार कर सकती हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Tips For Glowing Skin use these five DIY Face Mask which gives you healthy skin
नींबू और शहद फेस मास्क - फोटो : Adobe stock

नींबू और शहद फेस मास्क

अगर आपके पास शहद और नींबू रखा है तो उससे भी फेस मास्क तैयार करें। इसके लिए सबसे पहले 1 चम्मच नींबू का रस, 1 चम्मच शहद लेकर उसे कटोरी में मिक्स करें। दोनों को मिलाकर चेहरे पर लगाएं और 15 मिनट बाद गुनगुने पानी से धो लें।

विज्ञापन
Tips For Glowing Skin use these five DIY Face Mask which gives you healthy skin
नींबू और शहद फेस मास्क - फोटो : Freepik

नींबू से टैनिंग हटती है और शहद से त्वचा में नमी आती है, जिससे चेहरा चमकदार बनता है। बस ध्यान रखें कि नींबू का इस्तेमाल हर किसी को सूट नहीं करता। ऐसे में इस्तेमाल से पहले एक बार पैच टेस्ट अवश्य करें। ताकि साइड इफेक्ट का कोई खतरा न हो। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed