फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Tips For Glowing Skin: इंस्टेंट ग्लो के लिए करें इन चीजों का इस्तेमाल, बिना पैसे खर्च किए बढ़ेगी खूबसूरती

Mon, 05 Aug 2024 09:26 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Mon, 05 Aug 2024 09:26 AM IST
सार

अगर आपको इंस्टेंट ग्लो चाहिए तो आप घर पर रखी कुछ चीजों का इस्तेमाल करके निखरती त्वचा पा सकते हैं। 

विज्ञापन
Tips For Glowing Skin in hindi home remedy for glowing skin
इंस्टेंट ग्लो के लिए करें इन चीजों का इस्तेमाल - फोटो : iStock

Tips For Glowing Skin: गर्मी की वजह से हर किसी की त्वचा काफी बेजान हो गई है। ऐसे में अपनी त्वचा का ध्यान रखने के लिए या तो आप हजारों रुपये खर्च करके पार्लर जा सकते हैं, या फिर घरेलू नुस्खे अपना सकते हैं। बाजार में मिलने वाले कई ब्यूटी प्रोडक्ट भी आपकी त्वचा को इंस्टेंट ग्लो दे सकते हैं, लेकिन इसमें तमाम तरह के केमिकल भी होते हैं, जो त्वचा को नुकसान पहुंचा सकते हैं।



ऐसे में अगर आप घर बैठे ही अपनी त्वचा को चमकाना चाहते हैं तो बिना पैसे खर्च किए घर पर रखी कुछ चीजों का इस्तेमाल करके निखरती त्वचा पा सकते हैं। जिन चीजों का इस्तेमाल हम आपको बताने जा रहे हैं, वो हर घर में आपको आसानी से मिल जाएंगी। इतना ही नहीं इन सभी चीजों का इस्तेमाल करना काफी आसान भी है। तो चलिए देर न करते हुए आपको घर पर आसान तरह से निखरती त्वचा पाने का सही तरीका बताते हैं।

Tips For Glowing Skin in hindi home remedy for glowing skin
इंस्टेंट ग्लो के लिए करें इन चीजों का इस्तेमाल - फोटो : iStock

दही

अगर आप अपने चेहरे पर इंस्टेंट ग्लो लाना चाहते हैं तो उसमें दही आपकी मदद कर सकता है। दही के इस्तेमाल से आपकी त्वचा खिल उठेगी। इसमें मौजूद लैक्टिक एसिड न सिर्फ त्वचा को हाइड्रेट रखने में मदद करता है बल्कि साथ ही में डेड स्किन को भी हटाता है। जिससे त्वचा खिल उठती है। 

Tips For Glowing Skin in hindi home remedy for glowing skin
इंस्टेंट ग्लो के लिए करें इन चीजों का इस्तेमाल - फोटो : iStock


बेसन

शायद ही कोई घर ऐसा होगा, जिसमें बेसन आपको न मिले। इंस्टेंट ग्लो के लिए बेसन का फेसपैक बनाकर आप इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आपको बेसन में आधा चम्मच दही और नींबू का रस मिलाना है और इसे अपने चेहरे पर 15 मिनट के लिए लगाना है। इस पैक को अपनी गर्दन से लेकर चेहरे तक पर सही से लगाएं। इसके बाद ठंडे पानी से चेहरा धो लें। इससे भी आपका चेहरा खिल उठेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Tips For Glowing Skin in hindi home remedy for glowing skin
इंस्टेंट ग्लो के लिए करें इन चीजों का इस्तेमाल - फोटो : iStock


केला

इस टिप के बारे में आपको शायद न पता हो कि केले के इस्तेमाल से भी आपनी त्वचा को दमका सकते हैं। इसके लिए बस पके केले को सही से मैश करके इसका पेस्ट बनाएं और फिर उसे अपनी त्वचा पर लगाएं। इससे आपकी त्वचा को न सिर्फ पोषण मिलेगा, बल्कि इससे त्वचा खिल भी उठेगी। 
 

विज्ञापन
Tips For Glowing Skin in hindi home remedy for glowing skin
इंस्टेंट ग्लो के लिए करें इन चीजों का इस्तेमाल - फोटो : iStock


हल्दी

हर घर में हल्दी तो होती है। हल्दी में मौजूद तत्व त्वचा को बैक्टीरिया से दूर रखते हैं। इसे आप सीधा चेहरे पर नहीं लगा सकते। इसके इस्तेमाल के लिए एक बड़े चम्मच दूध में आधा चम्मच शहद लें। फिर इसे सही से मिक्स करके चेहरे और गर्दन पर 15 मिनट के लिए सही से लगाएं। 15 मिनट के बाद चेहरा धो लें। इससे भी आपका चेहरा खिल उठेगा। 

डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed