फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Eyebrow Hacks: आइब्रो बनवाते समय इन 5 बातों का रखें ध्यान वरना बिगड़ सकता है आपका लुक

Sun, 04 Aug 2024 05:01 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Sun, 04 Aug 2024 05:01 PM IST
सार

अगर आप भी आइब्रो बनवाने के लिए पार्लर जा रही हैं तो कुछ बातों का ध्यान अवश्य रखें। ऐसा न करने पर आपका लुक बिगड़ सकता है। 

विज्ञापन
Eyebrow Threading Tips things that always keep in mind while making eyebrows
आइब्रो बनवाते समय इन 5 बातों का रखें ध्यान - फोटो : Freepik

Eyebrow Hacks: महिलाएं अपनी खूबसूरती को बरकरार रखने के लिए कई तरीके अपनाती हैं। इसमें कई प्रकार के स्किन केयर ट्रीटमेंट और हेयर ट्रीटमेंट शामिल रहते हैं। इन्हीं चीजों में शामिल है आईब्रो को सेट करना। आईब्रो सेट कराने के बाद चेहरा काफी अलग और खूबसूरत दिखने लगता है। ऐसे में महिलाएं भले ही स्किन केयर ट्रीटमेंट न ले, लेकिन वो समय-समय पर अपनी आईब्रो सेट अवश्य कराती हैं।



आईब्रो सेट कराने में ज्यादा रुपये खर्च करने की भी जरूरत नहीं पड़ती। इसी वजह से महिलाएं महीने में कम से कम एक बार तो अपनी आईब्रो सेट जरूर कराती हैं। वैसे तो आईब्रो सेट कराने से लुक खूबसूरत दिखने लगता है, लेकिन अगर आईब्रो सही से सेट न हो तो इससे आपका लुक भी बिगड़ सकता है। अगर आप भी आइब्रो बनवाने के लिए पार्लर जा रही हैं तो कुछ बातों का ध्यान अवश्य रखें, ताकि आपका लुक खराब न हो। 

Eyebrow Threading Tips things that always keep in mind while making eyebrows
आइब्रो बनवाते समय इन 5 बातों का रखें ध्यान - फोटो : iStock

पहले चेहरे को जरूर करें साफ

अगर आईब्रो सेट कराने जा रही हैं तो सबसे पहले अपने चेहरे को साफ अवश्य करें। कई बार ऐसा होता है कि जल्दबाजी में महिलाएं मेकअप लगे रहने के बाद भी थ्रेडिंग बनवा लेती हैं, इससे एक तो आईब्रो की शेप खराब होने का डर रहता है। इसके साथ ही इससे त्वचा पर भी इंफेक्शन का डर रहता है। इसी के चलते आईब्रो बनवाने से पहले अपने चेहरे को अच्छी तरह से साफ करें। 

Eyebrow Threading Tips things that always keep in mind while making eyebrows
आइब्रो बनवाते समय इन 5 बातों का रखें ध्यान - फोटो : Freepik

सही शेप का रखें ध्यान

आईब्रो का शेप हमेशा अपने चेहरे के आकार के हिसाब से तय करें। इसके लिए आप किसी विशेषज्ञ की सलाह ले सकती हैं। उनकी सलाह के बाद ही आईब्रो सेट कराएं। अगर आपको पहले से ही ये पता है कि आपके चेहरे पर कैसी आईब्रो अच्छी लगती है तो उसी हिसाब से इसे सेट कराएं। बिना सोचे कभी कुछ नया ट्राई न करें, इससे आपका लुक बिगड़ सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Eyebrow Threading Tips things that always keep in mind while making eyebrows
आइब्रो बनवाते समय इन 5 बातों का रखें ध्यान - फोटो : Freepik

हाइजीन है जरूरी 

जब आईब्रो सेट कराने जाएं तो हाइजीन का ध्यान अवश्य रखें। इस दौरान जिस थ्रेड या फिर प्लकर का इस्तेमाल किया जा रहा है, वो अच्छे से साफ होना चाहिए। अगर ये अच्छी तरह से साफ होंगे तो इससे संक्रमण का खतरा कम होता है।

विज्ञापन
Eyebrow Threading Tips things that always keep in mind while making eyebrows
आइब्रो बनवाते समय इन 5 बातों का रखें ध्यान - फोटो : Freepik

ग्रोथ का रखें ध्यान

अगर आपकी आईब्रो पतली है और इसकी ग्रोथ कम है तो बार-बार आइब्रो बनवाने से बचें। इससे उसकी नेचुरल ग्रोथ पर असर पड़ सकता है। आइब्रो को समय-समय पर बनवाएं लेकिन ध्यान रखें कि ओवर-थ्रेडिंग से बचें। इससे आईब्रो की ग्रोथ पर असर पड़ सकता है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed