फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सुबह उठकर करेंगे ये काम तो हमेशा ग्लो करेगा चेहरा, नहीं पड़ेगी महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट की जरूरत

Thu, 15 Oct 2020 09:57 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Thu, 15 Oct 2020 09:57 AM IST
विज्ञापन
three step morning care routine for glowing skin
पाएं दमकता चेहरा

हेल्दी और ग्लोइंग स्किन हर किसी की चाहत होती है। फिर वो चाहे लड़का हो या लड़की। इसके लिए सब लाखों जतन भी करते हैं। महंगे से महंगा ब्यूटी प्रोडक्ट और मेकअप लगाते हैं। लेकिन अगर स्किन अंदर से साफ, निखरी और खिली-खिली नहीं दिखेगी तो सारे केमिकल वाले प्रोडक्ट बेकार हैं। ऐसे में जरूरी है कि त्वचा को कील-मुंहासों और बेजान, रूखेपन से बचाने के लिए सही स्किनकेयर की जाए। रात की तरह ही सुबह के वक्त भी सही स्किन रूटीन त्वचा में जान ला सकती है। तो चलिए जानें क्या हैं वो स्किन केयर रूटीन। 

three step morning care routine for glowing skin
face wash
ठंडे पानी से चेहरा धोना

सुबह उठने के बाद सबसे पहले चेहरे को ठंडे पानी से धोना चाहिए। जिससे कि रात भर स्किन में हुए बदलाव के बाद डेड स्किन आसानी से त्वचा से हट जाए। 

three step morning care routine for glowing skin
फेस वॉश
क्लींजर

रात को अगर नाइट क्रीम लगाकर सोती हैं। तो सुबह तक उस पर गंदगी की परत जमा हो जाती है। इसलिए सुबह उठने के बाद एक माइल्ड फेस वॉश से चेहरे को अच्छे से साफ करें। अगर स्किन ऑइली है तो एक्सफोलिएटिंग फेसवॉश का इस्तेमाल बेहतर होगा। वहीं नॉर्मल स्किन के लिए माइल्ड फेस वॉॉश ही काफी होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
three step morning care routine for glowing skin
face wash
टोनर 

कई महिलाएं टोनर को रूटीन में शामिल नहीं करती। लेकिन एक अच्छे क्वालिटी का टोनर त्वचा के पोर्स खोलता है। साथ ही त्वचा का पीएच लेवल भी मेंटेन करता है। टोनर त्वचा से डेड स्किन हटाकर उसे हाइड्रेट करता है। 

विज्ञापन
three step morning care routine for glowing skin
face wash
सीरम 

एक अच्छा सीरम त्वचा को रिजुविनेट करता है। विटामिन सी, ई से भरपूर सीरम त्वचा के लिए फायदेमंद होता है। जिससे त्वचा में कसाव आता है। मॉइश्चराइजर लगाने के पहले सीरम की कुछ बूंद लगाने से त्वचा में फाइन लाइंस, पिंग्मेंटेशन और रिंकल्स कम हो जाते हैं। साथ ही स्किन टाइट और टोंड नजर आती है। हल्के हाथों से सीरम को लेकर मसाज करने से स्किन में नई जान आ जाती है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed