फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

महिला हो या पुरुष, बालों के झड़ने के ये कारण हो सकते हैं जिम्मेदार

Thu, 24 Sep 2020 02:31 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Thu, 24 Sep 2020 02:31 PM IST
विज्ञापन
these most common tips to prevent hair fall

बालों का झड़ना कई बार परेशानी का कारण बन जाता है। क्योंकि हल्के में ली गई ये समस्या कई बार गंजेपन का कारण बन जाती है। जिसकी वजह कुछ भी हो सकती है। फिर वो हार्मोनल चेंज हो या आनुवांशिक। वैसे बालों के झड़ने को सही डाइट और देखभाल के जरिए रोका जा सकता है। लेकिन सबसे पहले ये जानना जरूरी है कि आखिर बाल इतने ज्यादा क्यों झड़ रहे हैं। क्योंकि हेयरफॉल से ज्यादा समस्या नए बालों के ना उगने की वजह से होती है। तो चलिए जानें उन कारणों को जो बालों के झड़ने के लिए जिम्मेदार होते हैं।

these most common tips to prevent hair fall
stress
तनाव 

आजकल के माहौल में लोग घर और ऑफिस की जिम्मेदारियों के बीच बहुत सारे तनाव से ग्रस्त हो जाते हैं। और बाल झड़ने का सबसे बड़ा कारण तनाव है। स्ट्रेस और तनाव की वजह से हेयर फॉलिकल का बढ़ना रुक जाता है। जिसकी वजह से सिर के बाल तेजी से गिरना शुरू हो जाते हैं। इसलिए जरूरी है कि बिना वजह या छोटी-छोटी वजहों को तनाव के रूप में ना पालें। ऐसा करना ना केवल सेहत के साथ समझौता होगा बल्कि इससे सुंदरता पर भी असर पड़ेगा।

these most common tips to prevent hair fall
hair - फोटो : pixabay
कम करें स्टाइलिंग

बालों को अलग-अलग स्टाइल देने के लिए कई सारे स्टाइलिंग टूल मार्केट में मिलते हैं। जिनका बालों की सेहत पर बहुत बुरा प्रभाव पड़ता है। ब्लो ड्रायर से लेकर कर्ली करने और स्ट्रेटनिंग करने के लिए जितने उपकरण आते हैं। ये बालों को जड़ों से रूखा और बेजान बनाने के साथ ही कमजोर कर देते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
these most common tips to prevent hair fall
hair - फोटो : pixabay
केमिकल का इस्तेमाल

बालों पर अगर केमिकल वाले प्रोडक्ट का इस्तेमाल करना है तो ऐसे प्रोडक्ट का चुनाव करें जिसमें पैराबीन और एल्कोहल ना हो। बाल जितने ज्यादा लंबे होंगे उसे उतना ही पोषण की जरूरत होगी। 

विज्ञापन
these most common tips to prevent hair fall
धूप से बचाव
बालों को धूल से बचाएं

जिस तरह स्किन को धूप की किरणों से बचाना जरूरी होता है। उसी तरह से बालों को भी धूप और धूल से बचाना जरूरी होता है। इसलिए घर से बाहर निकलते समय बालों को किसी कपड़े या टोपी से ढंककर रखना ठीक होगा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed