फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Teeth Whitening Tips: इन तीन टिप्स को फॉलो करके पाएं पीले दांतों से छुटकारा

Wed, 18 Jan 2023 09:58 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Wed, 18 Jan 2023 09:58 AM IST
सार

 आज की खबर में हम आपको कुछ ऐसे नुस्खे बताएंगे, जिसकी मदद से आप मोती जैसे चमचमाते दांत पा सकते हैं। इस तरीके के घरेलु नुस्खे के किसी तरह के साइड इफेक्ट भी नहीं होते हैं। 

विज्ञापन
Teeth Whitening Tips: How To Clean Yellow Teeth At Home Know Remedies in Hindi
पीले दांत - फोटो : iStock

Teeth Whitening Tips: ऐसा कहा जाता है कि आपकी स्माइल आपकी पर्सनेलिटी को दर्शाती है। पर, कई बार पीले दांतों की वजह से लोगों को शर्मिंदा होना पड़ता है। लोगों को लगता है कि, सिर्फ अनहेल्दी ओरल हेल्थ की वजह से दांत पीले होते हैं जबकि ऐसा नहीं है। दरअसल, दांतो के पीले होने के कई कारण हैं। जैसे दांतों की अच्छी तरह सफाई ना करना, दांतो की ऊपरी परत यानि की इनेमल का हट जाना या फिर दांतों में गंदगी रह जाना।



इसके साथ ही कई बार कुछ खाने की चीजों की वजह से भी दांतों मे पीलापन आ जाता है। जिससे स्माइल करते समय शर्मिंदगी होती है। इसी के चलते आज की खबर में हम आपको कुछ ऐसे नुस्खे बताएंगे, जिसकी मदद से आप मोती जैसे चमचमाते दांत पा सकते हैं। इसके लिए आपको ज्यादा पैसे खर्चने की भी जरूरत नहीं होगी। इस तरीके के घरेलु नुस्खों से किसी तरह के साइड इफेक्ट भी नहीं होते हैं। 

Teeth Whitening Tips: How To Clean Yellow Teeth At Home Know Remedies in Hindi
अनानास - फोटो : PIXABAY

अनानास की मदद से साफ करें दांत 

सुनने में ये भले ही अजीब लग रहा है, पर ऐसा सच है। अनानास से दांत साफ करने के लिए आप सबसे पहले इसके कुछ टुकड़ों में पानी डालकर ब्लेंडर में डाल कर पीस लें। अब इसे छानकर इसमें नमक और चीनी मिलाएं। इस मिक्चर से आप अपने दांत साफ कर सकते हैं। 

Teeth Whitening Tips: How To Clean Yellow Teeth At Home Know Remedies in Hindi
केले के छिलकों से साफ करें दांत - फोटो : Pixabay

केले के छिलकों से साफ करें दांत

केले के छिलकों की मदद से आप अपने दांतों को चमका सकते हैं। इसके लिए छिलके के अंदर वाले भाग को दातों पर अच्छे से घिसें। इसके बाद ब्रश करें। फिर आप नॉर्मल पेस्ट से दांत साफ कर सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Teeth Whitening Tips: How To Clean Yellow Teeth At Home Know Remedies in Hindi
कोकोनट ऑयल से साफ करें दांत

कोकोनट ऑयल से साफ करें दांत

कोकोनट ऑयल को दांत साफ करने के लिए एक अच्छा ऑप्शन माना गया है। इस प्रक्रिया को ऑयल पुलिंग कहा जाता है। इससे आपके दांतों में फंसी गंदगी बाहर निकल जाती है। ऑयल पुलिंग करने के लिए सबसे पहले मुंह में नारियल का तेल डालें। इसके बाद अच्छे से कुल्ला करें। रोज सुबह-शाम ऐसा करने से आपके दांत साफ हो जाएंगें।

विज्ञापन
Teeth Whitening Tips: How To Clean Yellow Teeth At Home Know Remedies in Hindi
हट सकती हैं दांतो की पीली परत

एक्सपर्ट क्या कहते हैं ? 

ये सभी नुस्खे कुछ ही दिनों में अपना असर नहीं दिखा सकते। इनकी मदद से धीरे-धीरे आपके दांतो की पीली परत कम हो सकती है लेकिन इसके साथ ही आपको अपनी जीवन शैली में भी सुधार करने की जरूरत है। तब जाकर आपके दांतों की कायापलट होगी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed