Tanning Removal Tips: सावन का महीना चल रहा है। इस महीने में कई त्यौहार आते हैं, जिसमें रक्षाबंधन का त्योहार सबसे अहम है। रक्षाबंधन का त्योहार श्रावण मास की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है। इस साल ये तिथि 19 अगस्त को पड़ रही है। ऐसे में लोगों ने रक्षाबंधन की तैयारी भी पूरी कर ली है।
सावन के महीने में जगह-जगह बारिश होती है, जिसका असर त्वचा पर पड़ने लगता है। बारिश और धूप की वजह से त्वचा पर टैनिंग होने लगती है। ये टैनिंग नहीं हटाई गई तो राखी के दिन आपका चेहरा काफी बुझा हुआ दिखेगा। अगर आप ऐसा नहीं चाहती हैं तो कुछ घरेलू नुस्खे अपनाकर मानसून की टैनिंग का सफाया करें।
यहां हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके इस्तेमाल से आप मानसून से हुई ट्रेनिंग से भी छुटकारा पा सकती हैं। आईए आपको इन चीजों के बारे में बताते हैं।
2 of 6
मानसून की टैनिंग से डल हो गया है चेहरा तो इस्तेमाल करें ये चीजें
- फोटो : istock
दही और बेसन का पैक
आपके पास दही और बेसन तो घर पर होगा ही। ऐसे में इन दोनों चीजों को मिलाकर एक पेस्ट बनाएं और चेहरे पर लगाएं। 15-20 मिनट बाद ठंडे पानी से धो लें। यह त्वचा को तुरंत निखारने में मदद करता है।
3 of 6
मानसून की टैनिंग से डल हो गया है चेहरा तो इस्तेमाल करें ये चीजें
- फोटो : iStock
नींबू और शहद
नींबू का इस्तेमाल हमेशा पैच टेस्ट के बाद ही करें। अगर आपको इससे एलर्जी नहीं है तो नींबू के रस में शहद मिलाकर टैनिंग वाली जगह पर लगाएं। 20 मिनट बाद धो लें। इससे भी त्वचा निखरती है।
4 of 6
मानसून की टैनिंग से डल हो गया है चेहरा तो इस्तेमाल करें ये चीजें
- फोटो : Freepik
आलू का रस
आलू के रस में कई तत्व पाए जाते हैं, जिससे त्वचा की रंगत निखरती है। इसके इस्तेमाल के लिए आपको आलू को कद्दूकस करके उसका रस निकालना है और उसे चेहरे पर लगाना है।
5 of 6
मानसून की टैनिंग से डल हो गया है चेहरा तो इस्तेमाल करें ये चीजें
- फोटो : Pexel
टमाटर का पेस्ट
इंस्टेंट ग्लो के लिए आप टमाटर को पीसकर उसका इस्तेमाल कर सकते हैं। टमाटर के पेस्ट को जब आप टैनिंग से प्रभावित जगह पर लगाएंगी तो इससे त्वचा निखर जाएगी।