फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Lip Care Tips: काले होंठों से होती है शर्मिंदगी तो अपनाएं ये नुस्खे, कुछ ही दिनों में दिखेगा असर

Sun, 18 Aug 2024 10:35 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Sun, 18 Aug 2024 10:35 AM IST
सार

अगर आप होंठों का कालापन दूर करना चाहते हैं, तो यहां हम आपको उसके लिए कुछ घरेलू नुस्खे बताने जा रहे हैं। 

विज्ञापन
Lip Care Tips home remedy for lips pigmentation and darkness
काले होंठों से होती है शर्मिंदगी तो अपनाएं ये नुस्खे - फोटो : iStock

Lip Care Tips: सुर्ख गुलाबी हॉट किस पसंद नहीं होते। चाहे पुरुष हो या महिला हर कोई यह चाहता है कि उनके होंठ गुलाबी बने रहें लेकिन कई बार ऐसा होता है कि होठों का रंग अपने आप काला पड़ने लगता है। भले ही आप धूम्रपान न करें लेकिन फिर भी धूप और बिगड़ी हुई लाइफस्टाइल की वजह से होंठों का रंग बदलने लगता है। ऐसे में आपको अपने होठों का खास ध्यान रखने की जरूरत है।



अगर आप बारिश और गर्मी के मौसम में अपने होठों का ध्यान नहीं रखेंगे तो इसका कालापन बढ़ता चला जाएगा, जो आपको शर्मिंदा कर सकता है। वैसे तो होंठ गुलाबी करने के लिए कई तरह की ट्रीटमेंट अब बाजार में आने लगे हैं लेकिन आप चाहे तो कुछ घरेलू नुस्खे अपना कर भी होंठों का गुलाबीपन वापस पा सकते हैं।

यहां हम आपको कुछ ऐसे घरेलू नुस्खों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके इस्तेमाल से कुछ ही दिनों में होंठों का कालापन दूर होने लगेगा। इन नुस्खों के इस्तेमाल से पहले एक बार पैच टेस्ट अवश्य करें, ताकि अगर इनसे आपको एलर्जी हो तो उसका पता लगा सके।

Lip Care Tips home remedy for lips pigmentation and darkness
काले होंठों से होती है शर्मिंदगी तो अपनाएं ये नुस्खे - फोटो : istock

नींबू और शहद

आपके घर में आपको नींबू का रस और शहद तो आसानी से मिल ही जाएगा। इन दोनों चीजों को मिलाकर होंठों पर लगाएं। इसे 15-20 मिनट तक लगा रहने दें और फिर धो लें। नींबू प्राकृतिक ब्लीचिंग एजेंट होता है और शहद मॉइस्चराइज करता है। इसके इस्तेमाल से पहले पैच टेस्ट अवश्य करें। 

Lip Care Tips home remedy for lips pigmentation and darkness
काले होंठों से होती है शर्मिंदगी तो अपनाएं ये नुस्खे - फोटो : iStock

नारियल तेल

ये नुस्खा सबसे आसान है। इसके इस्तेमाल के लिए आपको बस रात को सोने से पहले होंठों पर नारियल तेल लगाना है। यह होंठों को नमी देता है और उनकी रंगत को सुधारता है। इससे होंठों का कालापन भी दूर होता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Lip Care Tips home remedy for lips pigmentation and darkness
काले होंठों से होती है शर्मिंदगी तो अपनाएं ये नुस्खे - फोटो : Freepik.com

एलोवेरा जेल

अगर आपके घर पर फ्रेश एलोवेरा जेल है तो इसके इस्तेमाल से होंठों पर लगाने से उनके कालेपन में कमी आ सकती है। एलोवेरा में प्राकृतिक रूप से एंटीऑक्सीडेंट्स और विटामिन होते हैं जो होंठों की रंगत को बेहतर बनाते हैं।

विज्ञापन
Lip Care Tips home remedy for lips pigmentation and darkness
काले होंठों से होती है शर्मिंदगी तो अपनाएं ये नुस्खे - फोटो : iStock

गुलाब की पंखुड़ियां

इसका इस्तेमाल करना थोड़ा कठिन है लेकिन ये काफी फायदेमंद है। इसके इस्तेमाल के लिए आपको गुलाब की पंखुड़ियों को पीसकर उसमें दूध मिलाकर होंठों पर लगाना है। इससे होंठों का रंग निखरता है और कालापन दूर होता है।

डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed