फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Tanning Removal Tips: टैनिंग से पैरों में पड़ गए हैं चप्पल के निशान तो आजमाएं ये 3 घरेलू नुस्खे

Thu, 15 May 2025 12:34 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Thu, 15 May 2025 12:34 PM IST
सार

Tanning Removal Tips: यदि तेज धूप से आपके पैरों में भी चप्पल के निशान पड़ गए हैं तो कुछ घरेलू नुस्खे आजमाकर टैनिंग को हटाने का प्रयास करें।

विज्ञापन
Tanning Removal Tips in hindi pairo ki tanning hatane ke liye kya karein
टैनिंग से पैरों में पड़ गए हैं चप्पल के निशान तो आजमाएं ये 3 घरेलू नुस्खे - फोटो : Adobe stock

Tanning Removal Tips: शायद ही कोई ऐसा व्यक्ति होगा, जो गर्मी के मौसम में टैनिंग से परेशान न हो। दरअसल, इस मौसम में सूरज की हानिकारक किरणें त्वचा पर सीधा प्रभाव जालती हैं। उसकी वजह से सनबर्न और टैनिंग जैसी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।



चेहरे और हाथों को तो हम टैनिंग से बचा लेते हैं, लेकिन पैरों में अक्सर टैनिंग के निशान पड़ जाते हैं। पैरों का जो हिस्सा खुला रहता है, उसका रंग बदलकर काला हो जाता है। जो देखने में काफी अजीब लगता है। ऐसे में हम आपको यहां पैरों की टैनिंग हटाने का नुस्खा बताएंगे, ताकि आप भी पैरों की टैनिंग से राहत पा सकें। 

Tanning Removal Tips in hindi pairo ki tanning hatane ke liye kya karein
पहला नुस्खा - फोटो : Freeepik.com
पहला नुस्खा

टैनिंग हटाने के लिए पहले नुस्खे में आपको सिर्फ नींबू और खीरे के रस की जरूरत पड़ेगी। 

 
Tanning Removal Tips in hindi pairo ki tanning hatane ke liye kya karein
पहला नुस्खा - फोटो : Freepik
विधि

इस नुस्खे को फॉलो करने के लिए सबसे पहले खीरे को कद्दूकस करके उसका रस निकाल लें। यदि कद्दूकस नहीं करना चाहते हैं तो इसे ब्लैंड करके भी खीरे का रस निकाला जाता है। रस निकालने के बाद इसमें थोड़ा सा नींबू का रस डालें और मिक्स करें। दोनों चीजों को अच्छी तरह से मिक्स करने के बाद जहां पैरों में टैनिंग है, वहां इस मिश्रण को कॉटन की मदद लगाएं। कुछ देर के लिए इसे ऐसे ही छोड़ दें और फिर सादे पानी से पैर धो लें। हफ्ते में तीन बार आप ऐसा कर सकते हैं। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Tanning Removal Tips in hindi pairo ki tanning hatane ke liye kya karein
दूसरा नुस्खा - फोटो : Adobe stock
दूसरा नुस्खा

टैनिंग हटाने वाले दूसरे नुस्खे में आपको तीन चीजों की जरूरत पड़ेगी। जिसमें बेसन, दही और हल्दी शामिल हैं। 

 
विज्ञापन
Tanning Removal Tips in hindi pairo ki tanning hatane ke liye kya karein
दूसरा नुस्खा - फोटो : Adobe stock
विधि

इस नुस्खे को ट्राई करने के लिए सबसे पहले एक कटोरी में थोड़ा सा बेसन ले लें। इसके बाद इसमें दही डालकर पेस्ट बनाएं। जब ये पेस्ट बन जाए तो चुटकीभर हल्दी डालें। जब पेस्ट तैयार हो जाए तो उसे पैरों में टैनिंग से प्रभावित त्वचा पर लगाएं। 15–20 मिनट बाद हल्के हाथों से स्क्रब करते हुए धो लें। हफ्ते में दो से तीन बार आप इस पेस्ट का इस्तेमाल करके अपने पैरों को चमका सकते हैं। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed