Sun Protection Tips : गर्मियों का मौसम आते ही स्कूलों की छुट्टी हो जाती है। जिस वजह से लोग बाहर घूमने का प्लान बनाने लगते हैं। इस मौसम में अगर आप हिल स्टेशन जा रहे हो तब तो ठीक है, लेकिन अगर आप बीच पर जाने का प्लान बना रहे तो धूप से बचाव करना बेहद जरूरी है। दरअसल, मई-जून में पड़ने वाली चिलचिलाती गर्मी की वजह से हर कोई परेशान हो जाता है। खासकर कि जब हम कहीं बाहर घूमने जाते हैं तो धूप और धूल की वजह से स्किन काफी ज्यादा खराब होती है। ऐसे में अपनी स्किन का ध्यान रखना बेहद जरूरी होता है।
अगर आप भी बीच पर घूमने जा रहे हैं तो आज के लेख में हम आपको कुछ ऐसी ही टिप्स के बारे में बताएंगे, जिनको अपनाकर आप समुद्र किनारे होने वाले सनबर्न से खुद को बचा सकते हैं। इसके लिए आपको बस कुछ बातों का ध्यान रखना पड़ेगा।
सनस्क्रीन का करें इस्तेमाल
अगर आप समुद्र किनारे घूमने जा रहे हैं तो वहां जाकर सनबर्न होना तो आम बात है। पर, अगर आप सही से सनस्क्रीन का इस्तेमाल करेंगे तो इस परेशानी से बच सकते हैं। सनस्क्रीन ना सिर्फ आपको सनबर्न से बचाएगी बल्कि इसके इस्तेमाल से टैनिंग की समस्या से भी आप दूर रहेंगे।
पहनें फुल कपड़े
अगर आप कहीं बाहर घूमने जा रहे हैं तो कोशिश करें कि उस वक्त फुल कपड़े ही पहनें। ऐसा करने से आप सूरज की तेज किरणों से बचे रहेंगे।
हैट और चश्मे का करें इस्तेमाल
बीच पर कभी भी चश्मा और हैट लगाना ना भूलें। ये आपकी आंखों और चेहरे को धूप से बचाने में मदद करेंगे।
खुद को रखें हाइड्रेटेड
समुद्र के किनारे खुद को हाइड्रेट रखें। देखा जाता है कि धूप में घूमने की वजह से शरीर डिहाइड्रेट होने लगता है। ऐसे में कोशिश करें कि आप खूब पानी पिएं और खुद को हाइड्रेटेड रखें। समय-समय पर नारियल पानी पीते रहें। इससे आपकी त्वचा हेल्दी रहेगी।