Summer Skin Care: वैसे तो गर्मियों का मौसम अपने साथ ढेरों परेशानियां लेकर आता है, लेकिन ये परेशानियां सबसे ज्यादा उन लोगों के सामने आती हैं, जिनकी त्वचा ऑयली होती है। तैलीय त्वचा वाले लोगों को गर्मी में मुंहासों और एक्ने से संबंधित दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इससे बचने के लिए वो तमाम नुस्खे आजमाते हैं, लेकिन फायदा नहीं मिलता है।
यदि आपकी त्वचा भी तैलीय है तो बिना सोचे हमारा बताया स्किन केयर रूटीन फॉलो करें। हमारे बताए स्किन केयर रूटीन से आपकी त्वचा खिल उठेगी। ये स्किन केयर टिप्स खासतौर पर गर्मी के मौसम में आपके काम आएंगे।
2 of 7
दिन में दो बार चेहरा धोना है जरूरी
- फोटो : Adobe stock
दिन में दो बार चेहरा धोना है जरूरी
यदि आपकी त्वचा ऑयली है तो दिन में कम से कम दो बार अपने चेहरे को साफ करें। इसके लिए अच्छी क्वालिटी के क्लींजर का इस्तेमाल करें। ये आपके चेहरे की डीप क्लींजिंग करेगा और उसकी गंदगी को साफ करेगा।
3 of 7
टोनर रखेगा त्वचा को फ्रेश
- फोटो : Adobe stock
टोनर रखेगा त्वचा को फ्रेश
इस भीषण गर्मी में त्वचा को फ्रेश रखना बेहद जरूरी होता है। इसके लिए आप टोनर इस्तेमाल कर सकते हैं। टोनर खरीदना नहीं चाहते हैं तो आप उसकी जगह गुलाब जल भी इस्तेमाल कर सकते हैं, इससे भी त्वचा के पोर्स टाइट होते हैं।
4 of 7
मॉइश्चराइजर होना चाहिए हल्का
- फोटो : Adobe stock
मॉइश्चराइजर होना चाहिए हल्का
यदि आपकी त्वचा ऑयली है तो हमेशा हल्का मॉइश्चराइजर ही इस्तेमाल करें। ज्यादा ऑयल बेस्ड मॉइश्चराइजर आपकी त्वचा के पोर्स को ब्लॉक कर देगा। इसकी वजह से आपको पिंपल्स जैसी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
5 of 7
सनस्क्रीन लगाना न भूलें
- फोटो : Adobe stock
सनस्क्रीन लगाना न भूलें
गर्मियों में सनस्क्रीन बेहद जरूरी है। यदि आपकी त्वचा ऑयली है तो अपने लिए नॉन-कॉमेडोजेनिक, ऑयल-फ्री और मैटिफाइंग सनस्क्रीन चुनें, ताकि यह चेहरे को चिपचिपा न बनाए और टैनिंग से भी बचाए।