फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Summer Skin Care Tips: गर्मी में चेहरे पर निकल रहे हैं दाने तो अपनाएं ये घरेलू नुस्खे, मिलेगी राहत

Wed, 28 May 2025 11:44 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Wed, 28 May 2025 11:44 AM IST
सार

Summer Skin Care Tips: यदि गर्मी के मौसम में आपके चेहरे पर भी दाने निकल रहे हैं तो कुछ घरेलू नुस्खे आजमाकर इस परेशानी से आप राहत पा सकते हैं।

विज्ञापन
Summer Skin Care Tips chehre par se dane hatane ka tarika
गर्मी में चेहरे पर निकल रहे हैं दाने तो अपनाएं ये घरेलू नुस्खे - फोटो : Adobe stock
Summer Skin Care Tips: गर्मी के मौसम में लोगों का हाल इतना बेहाल हो रखा है, कि लोग घर से बाहर निकलने से भी डर रहे हैं। बहुत से लोगों की तो डिहाइड्रेशन की वजह से हालत खराब हो रखी है। खासतौर पर दिक्कत उन लोगों के सामने है, जिनकी स्किन संवेदनशील है, क्योंकि संवेदनशील लोगों की स्किन पर धूप की वजह से चेहरे पर दाने निकल आते हैं। जो देखने में काफी अजीब लगते हैं।


इसी के चलते आज हम आपको कुछ ऐसे घरेलू नुस्खे बताने जा रहे हैं, जिनको ट्राई करके आप अपने चेहरे के दानों को कंट्रोल कर सकते हैं। बस इन नुस्खों को ट्राई करने से पहले एक बार पैच टेस्ट अवश्य कर लें, ताकि कोई दिक्कत न होने पाए। 
Summer Skin Care Tips chehre par se dane hatane ka tarika
चंदन और गुलाब जल का लेप - फोटो : Adobe stock
चंदन और गुलाब जल का लेप

यदि आपके चेहरे पर गर्मी की वजह से दाने निकल रहे हैं तो चंदन और गुलाब का पेस्ट इस्तेमाल करें। इसके लिए सबसे पहले एक कटोरी में चंदन का पेस्ट निकाल लें। इसके बाद इसमें जरूरत के हिसाब से गुलाब जल डालें। अब इसका पेस्ट बनाएं। अब इस पेस्ट को इसे दानों पर लगाएं और 15 मिनट बाद ठंडे पानी से धो लें। इससे आपका चेहरा खिल उठेगा। 

 
Summer Skin Care Tips chehre par se dane hatane ka tarika
एलोवेरा जेल - फोटो : Adobe stock
एलोवेरा जेल

हर घर में एलोवेरा का पौधा तो होता ही है, ऐसे में आप इसका इस्तेमाल अपने चेहरे पर कर सकते हैं। इसके लिए आपको सिर्फ ताजा एलोवेरा की पत्ती का इस्तेमाल कर सकते हैं। एलोवेरा की पत्ती को काटकर पहले तो धो लें और फिर उसके बाद इसे बीच से काटकर चिपचिपे पदार्थ को चेहरे पर लगाएं। इसका इस्तेमाल आप हर रोज सोने के पहले कर सकते हैं। एलोवेरा जेल बैक्टीरिया से लड़ता है, दाने सूखते हैं और निशान भी हल्के होते हैं। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Summer Skin Care Tips chehre par se dane hatane ka tarika
नीम की पत्तियां - फोटो : freepik
नीम की पत्तियां

शायद ही कोई ऐसा होगाा, जिनके घर के आस-पास नीं का पेड़ न हो। इस्तेमाल के लिए इसकी पत्तियों को निकालकर धो लें और फिर इसे पीस लें। अब इस पेस्ट को चेहरे पर अच्छी तरह से अप्लाई करें। आधे घंटे के बाद पेस्ट को धो लें। इससे आपके चेहरे के दाने अपने आप कम होने लगेंगे 

 
विज्ञापन
Summer Skin Care Tips chehre par se dane hatane ka tarika
टमाटर का रस - फोटो : Freepik.com
टमाटर का रस

इस मौसम में टमाटर काफी सस्ते दामों में मिल जाते हैं। इसके इस्तेमाल के लिए टमाटर का रस निकालकर रुई की मदद से उसे चेहरे पर अप्लाई करें। अब दस मिनट के बाद चेहरे को धो लें। टमाटर का रस चेहरे की टैनिंग भी दूर करता है और चेहरे के अतिरिक्त तेल को भी कंट्रोल करता है। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed