फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Summer Skin Care: नहाने के बाद त्वचा पर करें इन चीजों का इस्तेमाल, दमक उठेगा चेहरा

Tue, 21 May 2024 11:17 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Tue, 21 May 2024 11:17 AM IST
सार

आज के लेख में हम आपको चार ऐसी चीजों के बताने बारे में बताने जा रहे हैं, जिनका इस्तेमाल अगर आप नहाने के बाद नियमित रूप से करेंगे तो आपको गर्मी से राहत मिलेगी।

विज्ञापन
Summer Skin Care things to apply on face after bath
नहाने के बाद त्वचा पर करें इन चीजों का इस्तेमाल - फोटो : iStock

Summer Skin Care: गर्मियों के मौसम में त्वचा का ध्यान रखना बेहद जरूरी हो जाता है। अगर इस मौसम में स्किन का ध्यान सही तरह कैसे ना रखा जाए तो त्वचा पर रैशेज, खुजली और कई प्रकार की समस्याएं सामने आने लगती हैं। हालांकि मार्केट में गर्मियों से बचने के लिए कई तरीके की क्रीम और पाउडर उपलब्ध होते हैं, जो शरीर को ठंडक पहुंचाते हैं लेकिन कई बार ऐसा होता है कि यह प्रोडक्ट त्वचा को नुकसान पहुंचा देते हैं। ऐसे में ज्यादातर लोग घरेलू नुस्खों पर ज्यादा भरोसा करते हैं।



यही वजह है कि आज के लेख में हम आपको चार ऐसी चीजों के बताने बारे में बताने जा रहे हैं, जिनका इस्तेमाल अगर आप नहाने के बाद नियमित रूप से करेंगे तो आपको गर्मी से राहत मिलेगी। इससे आपका चेहरा भी खिल उठेगा। ये चारों चीज त्वचा को हाइड्रेट रखती है, साथ ही त्वचा में ठंडक पहुंचती हैं। तो चलिए आपको इन चीजों के बारे में बताते हैं। 

Trending Videos
Summer Skin Care things to apply on face after bath
नहाने के बाद त्वचा पर करें इन चीजों का इस्तेमाल - फोटो : iStock

टोनर

इस मौसम में त्वचा पर टोनर लगाना बेहद जरूरी होता है। अगर आप बाजार में मिलने वाले टोनर का इस्तेमाल नहीं करना चाहतीं तो घर पर ही आसान तरह से फ्रेश टोनर तैयार करें और फिर नहाने के बाद नियमित रूप से इसका इस्तेमाल करें। ये आपकी त्वचा को ग्लोइंग बनाता है। 

Summer Skin Care things to apply on face after bath
नहाने के बाद त्वचा पर करें इन चीजों का इस्तेमाल - फोटो : iStock


मॉइश्चराइजर

लोगों को लगता है कि गर्मी में उन्हें मॉइश्चराइजर की जरूर नहीं पड़ेगी, लेकिन ऐसा नहीं है। दरअसल, इस मौसम में भी त्वचा को मॉइश्चराइज करना बेहद  जरूरी होता है। ये त्वचा को हाइड्रेट रखने में मदद करता है। अगर आपकी त्वचा ड्राई है तब तो मॉइश्चराइजर गलती से भी न भूलें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Summer Skin Care things to apply on face after bath
नहाने के बाद त्वचा पर करें इन चीजों का इस्तेमाल - फोटो : iStock


एलोवेरा 

इस गर्मी के मौसम में अगर आप त्वचा पर एलोवेरा जेल लगाएंगे तो ये त्वचा को अंदर से हाइड्रेट रखेगा। इसके साथ ही एलोवेरा चेहरे जेल रेडनेस और जलन को कम करने में भी मदद करता है। इसके लिए आप नहाने के बाद अपने चेहरे पर एलोवेरा जेल लगाएं और कुछ मिनट तक मसाज करें।

विज्ञापन
Summer Skin Care things to apply on face after bath
नहाने के बाद त्वचा पर करें इन चीजों का इस्तेमाल - फोटो : iStock


सनस्क्रीन 

सूरज की हानिकारक किरणों से त्वचा को बचाने के लिए सनस्क्रीन का इस्तेमाल करना न भूलें। सनस्क्रीन कम से कम 40 एसपीएफ वाली होनी चाहिए, तभी ये असरदार होती है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed