फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Summer Skin Care : स्किन को ग्लोइंग बनाने में मददगार हैं ये घरेलू टिप्स

Fri, 07 Apr 2023 01:01 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Fri, 07 Apr 2023 01:01 PM IST
सार

आज हम आपको कुछ ऐसे घरेलू नुस्खे बताने जा रहे हैं, जिनको अपनाकर आप बिना ज्यादा रुपये खर्च किए घर पर ही स्किन केयर कर सकती हैं। 

विज्ञापन
Summer Skin Care how to do skin care in hot Summer
skin care

Summer Skin Care : गर्मियों की शुरूआत होते ही चेहरे से जुड़ी कई तरह की परेशानियां सामने आने लगती हैं। बदलते मौसम, तेज चिलचिलाती धूप और तेज गर्म हवाओं की वजह से चेहरा काफी डल हो जाता है। किसी को स्किन पर रैशेज हो जाते हैं तो किसी को खुजली की परेशानी होने लगती है। जिसको सही करने के लिए महिलाएं पार्लर जाकर स्किन केयर ट्रीटमेंट लेती हैं। पर, कई बार कुछ महिलाएं पैसे और समय की कमी की वजह से पार्लर नहीं जा पातीं, इसलिए वो ब्युटी प्रोडक्ट खरीद कर घर पर ही स्किन केयर करती हैं।



कई बार गलत तरीके से किए स्किन केयर की वजह से स्किन के जुड़ी परेशानियां बढ़ जाती हैं। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे घरेलू नुस्खे बताने जा रहे हैं, जिनको अपनाकर आप बिना ज्यादा रुपये खर्च किए घर पर ही स्किन केयर कर सकती हैं। इनको अपनाकर आप गर्मियों में भी अपने चेहरे को ग्लोइंग बना सकती हैं। 

Summer Skin Care how to do skin care in hot Summer
chandan

चंदन पाउडर का करें इस्तेमाल

चंदर पाउडर ड्राई स्किन के लिए काफी फायदेमंद होता है। अगर आप इसकी मदद से अपने चेहरे को ग्लोइंग बनाना चाहती हैं तो सबसे पहले एक कटोरी में चंदन पाउडर और गुलाब जल मिला लें। इसका एक पतला पेस्ट बनाकर आप उन जगहों लगाएं, जहां की स्किन ड्राई है। आधे घंटे तक इसे लगाकर पानी से धो दें। 

Summer Skin Care how to do skin care in hot Summer
apple cider vinegar - फोटो : istock

एप्पल साइड विनेगर 

सनबर्न को हटाने के लिए आप एप्पल साइड विनेगर का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए एक कटोरी में एप्पल साइड विनेगर लें और इसमें पानी मिलाएं। अच्छे से मिलाने के बाद इसे उन जगहों पर लगाएं जहां टैनिंग हुई हो। इसके बाद आपकी स्किन काफी ग्लो करेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Summer Skin Care how to do skin care in hot Summer
multani mitti

मुल्तानी मिट्टी और शहद

शहद और मुल्तानी मिट्टी का पेस्ट ड्राई स्किन के लिए परफेक्ट है। इस पेस्ट को तैयार करने के लिए दोनों चीजों को अच्छे से मिला लें। इसे अपने चेहरे पर 10 से 15 मिनट तक लगाएं। सूखने के बाद इसे सादा पानी से धो लें। 

विज्ञापन
Summer Skin Care how to do skin care in hot Summer
neem - फोटो : Pixabay

 नीम और हल्दी है बेस्ट

ड्राई स्किन पर नीम और हल्दी का पेस्ट बनाकर चेहरे पर लगा सकते हैं। इसके लिए नीम की पत्तियों को उबाल कर पेस्ट बना लें। अब इसमें हल्दी और शहद को मिलाएं और फिर चेहरे पर लगाएं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed