Deepika Padukone: हर लड़की ये चाहती है कि उसकी त्वचा हमेशा खिली-खिली रहे। इसके लिए वो न सिर्फ तमाम तरह के स्किन केयर ट्रीटमेंट लेती हैं, बल्कि साथ में कई तरह के घरेलू नुस्खे भी अपनाती हैं। खासतौर पर जब बात आती है गर्भवती महिलाओं की, तो उन्हें अपनी त्वचा का ध्यान रखने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ती है। जिसके लिए वो बॉलीवुड अभिनेत्रियों से टिप्स लेती हैं।
हाल ही में दीपिका पादुकोण ने भी अपना स्किन केयर रूटीन साझा किया है। इन दिनोंं वो अपने गर्भावस्था के दिनों को एन्जॉय कर रहीं हैं। दीपिका पादुकोण एक ऐसी अभिनेत्री हैं, जिन्होंने अपनी एक्टिंग के दमपर लोगों के दिलों में अपनी अलग पहचान बनाई है। लोग उनकी एक्टिंग के साथ-साथ उनकी खूबसूरती पर भी फिदा रहते हैं। ऐसे में आप भी खूबसूरत त्वचा के लिए दीपिका पादुकोण का स्किन केयर रूटीन फॉलो कर सकती हैं। इसे फॉलो करके आपकी त्वचा खिल उठेगी।
2 of 6
दीपिका पादुकोण
- फोटो : सोशल मीडिया
मेकअप उतारकर सोना
एक्ट्रेस ने बताया कि उनकी मम्मी ने उन्हें शुरुआती दिनों में ही बताया था कि चाहे कितनी भी थकान हो, लेकिन हमेशा मेकअप उतार कर ही सोना चाहिए। मेकअप के साथ सोने की वजह से चेहरे पर कई तरह की समस्याएं सामने आ सकती हैं। ऐसे में हमेशा चेहरे से पूरी तरह मेकअप साफ करें, उसके बाद ही सोने जाएं।
3 of 6
दीपिका पादुकोण
- फोटो : इंस्टाग्राम
सनस्क्रीन है जरूरी
अभिनेत्री ने इस इंटरव्यू के दौरान बताया कि मौसम चाहे कोई सा भी हो, सनस्क्रीन का बार-बार इस्तेमाल करना बेहद जरूरी है। जिस तरह से सुबह उठकर दांत ब्रश करना जरूरी होता है, ठीक उसी तरह से समय-समय पर सनस्क्रीन का इस्तेमाल भी बेहद जरूरी होता है।
4 of 6
दीपिका पादुकोण
- फोटो : इंस्टाग्राम
कितनी बार चेहरा धोएं ?
दीपिका पादुकोण का मानना है कि दिन में कम से कम दो बार चेहरा जरूर धोएं। रात को सोने से पहले अगर आप चेहरा धोएंगे, तो इससे चेहरे की गंदगी पूरी तरह से साफ हो जाएगी। इससे आपकी त्वचा खिली-खिली रहेगी।
5 of 6
दीपिका पादुकोण
- फोटो : इंस्टाग्राम @deepikapadukone
CTM नहीं, CHP रूल अपनाएं
अक्सर लोग CTM यानी कि क्लींजर, टोनर और मॉइश्चराइचर रूल अपनाते हैं, जबकि दीपिका CHP रूल अपनाती हैं। उनके इस CHP रूल में क्लीन, हाइड्रेट और प्रोटेक्ट तरीका शामिल रहता हैं। आप भी चाहें तो दीपिका के इस रूल को फॉलो कर सकती हैं।