फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Summer Lipstick : गर्मियों में भी स्टाइलिश लुक देंगी इन रंगो की लिपस्टिक, आज ही इन्हें खरीदें

Sat, 20 May 2023 12:01 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Sat, 20 May 2023 12:01 PM IST
सार

आज हम आपको ऐसे कुछ शेड्स के बारे में बताने जा रहे हैं जो गर्मी के इस मौसम के लिए परफेक्ट हैं। 

विज्ञापन
Summer Lipstick prefect shade of lipstick for summer it look stylish
lipstick - फोटो : istock

Summer Lipstick : गर्मियों का मौसम शुरू हो चुका है। ऐसे में सभी की वार्डरोब में हल्के और कंफर्टेबल कपड़े नजर आने लगे हैं। आउटफिट के साथ-साथ मेकअप भी एक ऐसी जरूरी चीज है जिसमें मौसम के हिसाब से ही बदलाव होता है।  ऐसा इसलिए भी है क्योंकि इस मौसम में मेकअप ज्यादा समय तक टिक नहीं पाता। लिपस्टिक मेकअप का सबसे जरूरी प्रोडक्ट है जिसके बिना लुक अधूरा नजर आता है।



अगर बात करें गर्मी के मौसम में लिपस्टिक के परफेक्ट शेड की तो इसके चयन में आपको काफी ध्यान देने की जरूरत है। पर, बहुत सी लड़कियां ऐसी होती हैं जो इन शेड्स के बारे में ज्यादा पता नहीं लगा पातीं। इसी के चलते आज हम आपको ऐसे कुछ शेड्स के बारे में बताने जा रहे हैं जो गर्मी के इस मौसम के लिए परफेक्ट हैं। आप भी अपनी पसंद के हिसाब से इन रंगों को अपने मेकअप के कलेक्शन में शामिल कर सकती हैं। 

Summer Lipstick prefect shade of lipstick for summer it look stylish
lipstick - फोटो : istock

पीच रंग

पीच रंग लगभग हर लड़की को पसंद होता है। गर्मियों के इस मौसम में इस रंग की लिपस्टिक को लगाने से आपका चेहरा खिला-खिला रहेगा। डार्क रंग की ड्रेस के साथ इस रंग की लिपस्टिक आप लगा सकती हैं। 

Summer Lipstick prefect shade of lipstick for summer it look stylish
nude color lipstick

न्यूड रंग

न्यूड रंग आज-कल काफी ट्रेंड में है। अगर आप मेटैलिक आउटफिट में तैयार हो रही हैं तो इस कलर की लिपस्टिक जरूर लगाएं। ये रंग देखने में काफी क्लासी और एलीगेंट लगता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Summer Lipstick prefect shade of lipstick for summer it look stylish
lipstick - फोटो : insatgram

ब्राउन रंग

इस रंग की लिपस्टिक हर स्किन की लड़कियां लगा सकती हैं। एक समय था जब इसे हर कोई लगाना पसंद नहीं करता था। पर, आज के समय में हर कोई इस रंग को पसंद करता है। 

विज्ञापन
Summer Lipstick prefect shade of lipstick for summer it look stylish
lipstick

प्लम रंग 

ऑफिस लुक को परफेक्ट बनाने के लिए प्लम रंग काफी परफेक्ट रहता है। इसे आप वेस्टर्न और इंडियन दोनों की ड्रेस के साथ कैरी कर सकती हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed