फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Makeup Tips : बढ़ती उम्र में मेकअप करते वक्त रखें इन बातों का ध्यान, वरना अजीब दिखेगा चेहरा

Fri, 19 May 2023 05:34 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Fri, 19 May 2023 05:34 PM IST
सार

अगर आपको भी मेकअप का शौक है तो बढ़ती उम्र में मेकअप करते वक्त कुछ बातों का खास ध्यान रखना चाहिए। 

विज्ञापन
Makeup Tips avoid these things during makeup after a certain age
makeup - फोटो : istock

Makeup Tips : हर महिला की जिंदगी में मेकअप की काफी अहमियत होती है। मेकअप करने से महिलाओं का आत्मविश्वास कई गुना बढ़ जाता है। एक वक्त था जब लड़कियां मेकअप से दूर ही रहती थीं। पर, अब समय बदल गया है। अब शादी-विवाह के अलावा महिलाएं रोजाना आने-जाने में भी मेकअप इस्तेमाल करती हैं। मेकअप करने से महिलाएं और भी ज्यादा खूबसूरत दिखने लगती हैं। पर, क्या आप जानती हैं कि एक उम्र के बाद मेकअप करते समय की गई एक छोटी सी गलती आपको खूबसूरत दिखाने की बजाय अजीब दिखा सकती है। जी हां, मेकअप करते वक्त अपनी उम्र के हिसाब से कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए।



मेकअप करने से पहले आप अपने स्किन टेक्सचर के बारे में जरूर पता लगा लें। ताकि आपको मेकअप करने में आसानी हो। अगर आप ऐसा नहीं करेंगी तो हो सकता है कि इसका प्रभाव सीधा आपकी स्किन पर पड़े। आज के लेख में हम आपको इसी बारे में बताने जा रहे हैं कि बढ़ती उम्र में मेकअप करते वक्त किन बातों का ध्यान रखना चाहिए। 

Makeup Tips avoid these things during makeup after a certain age
makeup - फोटो : istock

अच्छे से ब्लेंड करें बेस

एक उम्र के बाद स्किन पर झुर्रियां आ जाती हैं। ऐसे मे बेस लगाते वक्त इसे अच्छे से ब्लेंड करना बेहद जरूरी है। अगर आप ऐसा नहीं करेंगी तो झुर्रियों की वजह से मेकअप की लाइनें बन जाएंगी। इतना ही नहीं सही से ब्लेंड ना करने पर मेकअप चेहरे के एक जगह जमा हो जाएगा।

Makeup Tips avoid these things during makeup after a certain age
makeup - फोटो : pixabay

अवॉयड करें ज्यादा प्रोडक्ट 

एक उम्र के बाद ज्यादा प्रोडक्ट इस्तेमाल करने से दूर ही रहें। ज्यादा क्रीम प्रोडक्ट्स या लेयर्स से त्वचा नकली नजर आने लगती है, जो देखने में कतई अच्छी नहीं लगती। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Makeup Tips avoid these things during makeup after a certain age
makeup - फोटो : istock

रंगों का रखें ध्यान

 त्वचा पर बेस और आई मेकअप के लिए डार्क या डीप शेड के कलर्स को न चुनें, क्योंकि बढ़ती उम्र की त्वचा थोड़ी ढीली होती है। जिससे ओवर मेकअप देखने में अजीब लगता है। 

विज्ञापन
Makeup Tips avoid these things during makeup after a certain age
makeup - फोटो : istock

ग्लिटर से रहें दूर

एक उम्र के बाद ग्लिटर का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। दरअसल, बढ़ती उम्र में आंखों के ऊपर झुर्रियां हो जाती हैं। अगर आप आई मेकअप में ग्लिटर का इस्तेमाल करेंगी तो ये सही से सेट नहीं होगा और देखने में अजीब लगेगा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed