फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Skin Care Tips: सर्दियों में चेहरे पर लगाते हैं तेल ? इस्तेमाल से पहले जान लें इसके नुकसान

Thu, 16 Jan 2025 04:59 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Thu, 16 Jan 2025 04:59 PM IST
सार

यदि सर्दी के मौसम में आप चेहरे पर तेल लगाते हैं तो संभल जाइए। यहां हम आपको चेहरे पर तेल लगाने के नुकसानों के बारे में बताने जा रहे हैं। 

विज्ञापन
Skin Care Tips side effects of using oil on face
सर्दियों में चेहरे पर लगाते हैं तेल ? - फोटो : iStock

Skin Care Tips: सर्दी के मौसम में अक्सर लोगों के चेहरे की रंगत कम होने लगती है। इसके पीछे की वजह होती है, सर्दी में त्वचा में नमी की कमी होना। जिसकी वजह से चेहरा काफी डल दिखने लगता है। इस कमी को दूर करने के लिए लोग अक्सर लोग बाजार में मिलने वाली कोल्ड क्रीम और बॉडी लोशन का इस्तेमाल करते हैं। इसके साथ-साथ बहुत से लोग चेहरे की नमी को दूर करने के लिए तेल का इस्तेमाल करते हैं। जबकि ऐसा गलती से भी नहीं करना चाहिए।



यदि आप चेहरे पर तेल लगाते हैं तो इसकी वजह से चेहरे पर कई समस्या उत्पन्न होने लगती हैं। बहुत से लोगों को इन नुकसानों के बारे में जानकारी है भी नहीं। यही वजह है कि आज हम आपको चेहरे पर तेल लगाने के नुकसान बताने जा रहे हैं, ताकि आप भी इस्तेमाल से पहले इस बारे में जान लें और फिर सोच-समझ के ही इसका इस्तेमाल करें। 

Skin Care Tips side effects of using oil on face
त्वचा पर मुंहासे और पिंपल्स का खतरा - फोटो : Adobe stock

त्वचा पर मुंहासे और पिंपल्स का खतरा

यदि आपकी त्वचा तैलीय (ऑयली) है और आप अतिरिक्त तेल लगाते हैं, तो इससे रोमछिद्र बंद हो सकते हैं।  बंद रोमछिद्र बैक्टीरिया को पनपने का मौका देते हैं, जिससे पिंपल्स और मुंहासे हो सकते हैं। ऐसे में तैलीय त्वचा वाले लोग तो चेहरे पर तेल के इस्तेमाल से बचें। 

Skin Care Tips side effects of using oil on face
त्वचा पर जलन और एलर्जी - फोटो : Adobe stock

त्वचा पर जलन और एलर्जी

सभी तेल आपकी त्वचा के अनुकूल नहीं होते। कुछ तेल, जैसे नारियल तेल या सरसों का तेल, संवेदनशील त्वचा पर एलर्जी या जलन का कारण बन सकते हैं।  ऐसे में कई बार बिना जांच के तेल इस्तेमाल करने से एलर्जी का खतरा रहता है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Skin Care Tips side effects of using oil on face
पिग्मेंटेशन का खतरा - फोटो : Adobe stock

पिग्मेंटेशन का खतरा

गलत प्रकार का तेल लगाने से त्वचा पर काले धब्बे पड़ सकते हैं। खासकर अगर तेल को धूप में लगाए रखें, तो यह पिग्मेंटेशन का कारण बन सकता है। इसलिए कोशिश करें कि तेल चेहरे पर न ही लगाएं। 

विज्ञापन
Skin Care Tips side effects of using oil on face
त्वचा पर चिपचिपाहट - फोटो : Adobe stock

त्वचा पर चिपचिपाहट

 अधिक मात्रा में तेल लगाने से त्वचा चिपचिपी और अस्वच्छ लग सकती है। यह धूल और गंदगी को आकर्षित करता है, जिससे त्वचा पर संक्रमण का खतरा बढ़ता है।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed