Skin Care Tips: शायद ही कोई ऐसा व्यक्ति होगा, जिसे खूबसूरत दिखना पसंद नहीं होगा। चाहे पुरुष हो या महिलाएं हों, हर कोई ये चाहता है कि उनकी त्वचा हमेशा खिली-खिली रहे, उसपर किसी तरह का कोई दाग-धब्बा न हो, लेकिन इसके बाद भी त्वचा पर कुछ न कुछ परेशानी लगी ही रहती है।
यही वजह है कि आज हम आपको चेहरे पर होने वाली तीन बड़ी परेशानियों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। यदि आपको इन परेशानियों के बारे में पता रहेगा, तो इसके समाधान में भी आसानी रहेगी। ऐसे में हम आपको तीनों परेशानियों के साथ-साथ उससे निपटने का तरीका भी बताने जा रहे हैं, ताकि आपका चेहरा भी हमेशा खूबसूरत दिखे।
2 of 7
मुंहासों का होना
- फोटो : Adobe stock
मुंहासों का होना
मुंहासों का होना हर किसी के लिए बेहद आम बात है। ये परेशानी ज्यादातर तैलीय त्वचा और पोर्स में गंदगी की वजह से पैदा होती है। इसके साथ-साथ गलत खानपान और स्ट्रेस की वजह से भी चेहरे पर मुंहासे होने लगते हैं।
3 of 7
नीम की पत्तियां
- फोटो : freepik.com
समाधान
यदि आपके चेहरे पर मुंहासे हो रहे हैं तो दिन में दो बार माइल्ड फेस वॉश से चेहरा साफ करें। इसके साथ-साथ आप कुछ घरेलू नुस्खे भी अपना सकते हैं, ताकि मुंहासे जल्द से जल्द कम हो जाएं। इसके लिए आप एलोवेरा जेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा नीम की पत्तियों का इस्तेमाल भी आप कर सकते हैं। इसके लिए नीम की पत्तियों को पीसकर इसका पेस्ट बनाएं और इसे मुंहासों पर लगाएं। अगर समस्या बढ़े, तो त्वचा विशेषज्ञ से सलाह लें।
4 of 7
डार्क सर्कल्स
- फोटो : iStock
डार्क सर्कल्स
यदि आंखों के नीचे डार्क सर्कल हो गए हैं तो ये आपकी खूबसूरती पर दाग लगा सकते हैं। डार्क सर्कल होने की मुख्य वजह नींद की कमी, तनाव और थकावट होती है। अगर सही समय में इस पर ध्यान नहीं दिया जाए तो डार्क सर्कल काफी डार्क हो जाते हैं, फिर इसे हटाना मुश्किल होता है।
समाधान
यदि आप इस परेशानी से परेशान हैं तो सबसे पहले तो रोजाना 7-8 घंटे की नींद लें। इसके साथ-साथ आप आंखों के नीचे ग्रीन टी का पैकेट या खीरे के स्लाइस लगाएं। इसके अलावा आप बादाम तेल और विटामिन ई का उपयोग कर सकते हैं। इन नुस्खों की मदद से आप डार्क सर्कल को कम कर सकते हैं।