फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Skin care Tips: क्या गर्मी के मौसम में चेहरे पर क्रीम का इस्तेमाल करना चाहिए ?

Thu, 17 Apr 2025 09:54 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Thu, 17 Apr 2025 09:54 AM IST
सार

गर्मी के मौसम में यदि सही स्किन केयर प्रोडक्ट इस्तेमाल न किया जाए तो चेहरा चिपचिप करता है। इसी वजह से हम आपको बताएंगे कि इस मौसम में चेहरे पर क्रीम लगानी चाहिए या नहीं ? 

विज्ञापन
Skin care Tips Is it Right Or Wrong To Apply Moisturizer In Summer Garmi me Chehre Par Cream Lga Sakte Hai
क्या गर्मी के मौसम में चेहरे पर क्रीम का इस्तेमाल करना चाहिए ? - फोटो : Adobe stock
Skin care Tips: क्या गर्मी के मौसम में चेहरे पर क्रीम का इस्तेमाल करना चाहिए ? यदि आप इस सवाल का जबाव जानने यहां आए हैं तो इसका जबाव है कि हां गर्मी के मौसम में भी चेहरे पर क्रीम का इस्तेमाल करना चाहिए। बस क्रीम का इस्तेमाल करते समय ये बात याद कर लें कि इसके लिए सही क्रीम चुनना बहुत जरूरी है। ऐसा इसलिए क्योंकि गर्मी में त्वचा ज्यादा तैलीय हो सकती है, इसलिए भारी और चिकनी क्रीम से बचना चाहिए।  


यहां हम आपको न सिर्फ क्रीम इस्तेमाल करने के फायदे बताएंगे, बल्कि ये भी बताएंगे कि आपको कैसी क्रीम का इस्तेमाल इस मौसम में करना चाहिए। क्योंकि यदि आप गलत क्रीम का इस्तेमाल करेंगे तो इससे आपकी परेशानियां ही बढ़ जाएंगी। 
 
Skin care Tips Is it Right Or Wrong To Apply Moisturizer In Summer Garmi me Chehre Par Cream Lga Sakte Hai
त्वचा रहती है हाइड्रेट - फोटो : freepik.com

त्वचा रहती है हाइड्रेट

यदि आप गर्मी के मौसम में नियमित रूप से क्रीम का इस्तेमाल चेहरे पर करते हैं, तो इससे आपकी त्वचा हाइड्रेट रहती है। गर्मी के मौसम में त्वचा का हाइड्रेट रहना बेहद जरूरी होता है, क्योंकि तेज धूप की किरणें त्वचा की नमी को सोख लेती हैं, जिस वजह से स्किन ड्राई होने लगती है। 

Skin care Tips Is it Right Or Wrong To Apply Moisturizer In Summer Garmi me Chehre Par Cream Lga Sakte Hai
सन प्रोटेक्शन - फोटो : Adobe stock
सन प्रोटेक्शन

यदि गर्मी के मौसम में आप एसपीएफ युक्त क्रीम का इस्तेमाल चेहरे पर करेंगे तो इससे सूरज की हानिकारक किरणों का प्रभाव आपके चेहरे पर नहीं पड़ेगा। इसलिए इस मौसम में अपने लिए खास एसपीएफ वाली सनस्क्रीन का इस्तेमाल करें। ये आपके चेहरे पर एक लेयर बना देगी। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Skin care Tips Is it Right Or Wrong To Apply Moisturizer In Summer Garmi me Chehre Par Cream Lga Sakte Hai
स्किन डैमेज होने से बचेगी - फोटो : Adobe stock
स्किन डैमेज होने से बचेगी

यदि आप इस मौसम में अच्छी क्वालिटी की क्रीम का इस्तेमाल चेहरे पर करेंगे तो इससे आपकी त्वचा धूल, पसीना और प्रदूषण से बची रहेगी। कोई भी अच्छी क्रीम आपकी त्वचा पर लेयर बना देती है, जिसकी वजह से आपकी स्किन बाहरी खतरों से सुरक्षित रहती है। 

 
विज्ञापन
Skin care Tips Is it Right Or Wrong To Apply Moisturizer In Summer Garmi me Chehre Par Cream Lga Sakte Hai
ऑयल-फ्री या जेल-बेस्ड क्रीम - फोटो : Adobe stock
कौन सी क्रीम रहेगी सही ?

1. ऑयल-फ्री या जेल-बेस्ड क्रीम

अगर आपकी स्किन ऑयली है तो आपको ऑयल फ्री या फिर जेल बेस्ड क्रीम का इस्तेमाल ही करना चाहिए। इस टाइप की क्रीम आपके चेहरे को चिपचिप होने से बचाती हैं। यदि आप ऐसी क्रीम का इस्तेमाल नहीं करेंगे तो चेहरा चिपचिप रहेगा और इससे मुंहासों की समस्या हो सकती है।
 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed