{"_id":"65d5ab652837d1a29b09cdcf","slug":"skin-care-tips-in-hindi-how-to-use-haldi-on-face-thing-to-know-before-applying-turmeric-on-face-2024-02-21","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Skin Care: त्वचा पर करना है हल्दी का इस्तेमाल तो जरूर रखें इन बातों का ध्यान, वरना हो जाएगी मुश्किल","category":{"title":"Beauty tips","title_hn":"ब्यूटी टिप्स","slug":"beauty-tips"}}
Skin Care: त्वचा पर करना है हल्दी का इस्तेमाल तो जरूर रखें इन बातों का ध्यान, वरना हो जाएगी मुश्किल
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्रुति गौड़
Updated Wed, 21 Feb 2024 01:40 PM IST
सार
अगर आप चेहरे पर हल्दी का इस्तेमाल करना चाहते हैं, तो कुछ बातों का ध्यान जरूर रखें। ऐसा ना करने पर आप मुश्किल में पड़ सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
त्वचा पर करना है हल्दी का इस्तेमाल तो जरूर रखें इन बातों का ध्यान
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भारतीय घरों की रसोई में कई ऐसी चीजें पाई जाती हैं, जो त्वचा के लिए काफी लाभदायक होती हैं। इन्हीं चीजों में हल्दी शामिल है। हल्दी में कई ऐसे तत्व पाए जाते हैं, जिनके इस्तेमाल से चेहरे की कई परेशानियां दूर होती है। बाजार में मिलने वाले कई स्किन केयर प्रोडक्ट में हल्दी का इस्तेमाल होता है। इसके साथ ही लोग घरों में भी हल्दी से बने फेस पैस को चेहरे पर लगाते हैं। दादी-नानी के नुस्खों में भी हल्दी का जिक्र होता है।
वैसे तो हल्दी चेहरे के लिए वरदान की तरह काम करती है, लेकिन अगर आप इसका इस्तेमाल करते वक्त कुछ बातों का ध्यान नहीं रखेंगे तो इससे आपके सामने परेशानी खड़ी हो सकती हैं। आज के इस लेख में हम आपको कुछ ऐसी ही बातों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनका ध्यान आपको हल्दी के इस्तेमाल के वक्त रखना चाहिए। इससे आपकी त्वचा खिल उठेगी।
2 of 5
त्वचा पर करना है हल्दी का इस्तेमाल तो जरूर रखें इन बातों का ध्यान
समय का रखें ध्यान
अगर आप ये चाहते हैं, कि हल्दी से आपका चेहरा पीला न पड़े तो इसे लगाते वक्त समय का ध्यान अवश्य रखें। अगर सही समय पर हल्दी से बना फेसपैस चेहरे से नहीं हटाया गया तो आपका चेहरा पीला पड़ सकता है। ये देखने में अजीब लगता है।
3 of 5
त्वचा पर करना है हल्दी का इस्तेमाल तो जरूर रखें इन बातों का ध्यान
- फोटो : iStock
किसके साथ मिला रही हैं हल्दी
इंटरनेट पर सर्च करने से आपको हल्दी से फेसपैक बनाने के तमाम विकल्प मिल जाएंगे, लेकिन ये जरूरी नहीं है कि हर चीज आपको सूट करे। जो चीज आपके चेहरे पर सूट न करती हो, या जिससे आपको एलर्जी हो तो उस चीज को कभी चेहरे पर ना लगाएं। भले ही हल्दी आपके चेहरे को खूबसूरत बनाने का काम करती है, लेकिन गलत चीज के साथ मिलाकर आप इसके गुणों को अवगुण में बदल सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
त्वचा पर करना है हल्दी का इस्तेमाल तो जरूर रखें इन बातों का ध्यान
साबून से रहें दूर
अगर चेहरे पर हल्दी से बने किसी फेस पैस का इस्तेमाल किया है, तो उसके तुरंत बाद कभी भी साबुन का इस्तेमाल ना करें। चेहरे पर हल्दी का फेस पैक लगाने के बाद हल्के हाथ से मलते हुए ठंडे पानी या फिर कमरे के तापमान के पानी से मुंह धोएं। तभी ये कारगर रहेगी।
विज्ञापन
5 of 5
त्वचा पर करना है हल्दी का इस्तेमाल तो जरूर रखें इन बातों का ध्यान
मात्रा का रखें ध्यान
हल्दी को हमेशा चेहरे पर बराबर मात्रा में ही लगाना चाहिए। अगर चेहरे पर हल्दी लगा रही हैं, तो गर्दन को कभी ना छोड़ें। ऐसा करने पर गर्दन चेहरे से अलग दिखेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।