फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Skin Care Tips: आइब्रो और पलकों पर जम रही है रूसी तो ऐसे करें इसका सफाया

Mon, 19 Feb 2024 09:13 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Mon, 19 Feb 2024 09:13 AM IST
विज्ञापन
Skin Care Tips how to remove dandruff in one day from eyebrow and lashes
आइब्रो और पलकों पर जम रही है रूसी तो ऐसे करें इसका सफाया - फोटो : istock

सर्दी के मौसम में लोगों की त्वचा में काफी बदलाव आता है। बहुत से लोग इस मौसम में डैंड्रफ से काफी परेशान रहते हैं। डैंड्रफ यानी कि रूसी का सामना तकरीबन हर किसी को ही करना पड़ता है। ऐसे में इससे छुटकारा पाने के लिए लोग तमाम तरह के घरेलू नुस्खे अपनाते हैं।



सिर के साथ-साथ आईब्रो और पलकों पर भी इस मौसम में रूसी जमने लगती है। ऐसे में इसका काफी ध्यान रखना पड़ता है। अगर आपकी त्वचा ज्यादा रूखी है, तो इसका असर आपकी आईब्रो और पलकों पर दिखने लगता है। बदलते मौसम में इसका ध्यान रखना बेहद जरूरी है।

अगर आप इसका ध्यान नहीं रखेंगे, तो इससे आपकी सुंदरता में खलल पड़ने लगता है। इससे छुटकारा पाना आसान नहीं है। वैसे आप चाहें तो पार्लर में जाकर इसके लिए ट्रीटमेंट करा सकते हैं, लेकिन बहुत से लोगों को घरेलू नुस्खे अपनाना सही लगता है। इसी क्रम में हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बताने जा रहे हैं, जिनको अपनाकर आप भी आईब्रो और पलकों की रूसी हटा सकते हैं। 

Skin Care Tips how to remove dandruff in one day from eyebrow and lashes
अच्छे से रखें ध्यान - फोटो : Pixabay

अच्छे से रखें ध्यान

अगर आप नहीं चाहते कि आपके चेहरे पर रूसी दिखाई दे, तो अपने चेहरे का सही से ध्यान रखें। इसके लिए समय-समय पर चेहरा धोते रहें। इसके साथ ही चेहरे पर अच्छी क्वालिटी की क्रीम लगाएं। हफ्ते में कम से कम एक बार एलोवेरा जेल को आईब्रो पर जरूर लगाएं। 

Skin Care Tips how to remove dandruff in one day from eyebrow and lashes
करें गुनगुने पानी का इस्तेमाल - फोटो : Pixabay


करें गुनगुने पानी का इस्तेमाल

अगर आपकी आईब्रो पर रूसी जमा हो गई है, तो इसे हटाने में जल्दबाजी कतई ना करें। इसके लिए एक कटोरी में गुनगुना पानी लें। अब इस पानी में एक सूती कपड़ा भिगो कर रूसी वाली जगह पर हल्के हाथ से मसाज करें। दिन में दो से तीन बार आप इस प्रक्रिया को दोहरा सकती हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Skin Care Tips how to remove dandruff in one day from eyebrow and lashes
टी ट्री ऑयल


टी ट्री ऑयल है काम का

आईब्रो की रूसी को हटाने के लिए आप टी ट्री ऑयल का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले टी ट्री ऑयल को गुनगुना करके एक कटोरी में निकाल लें। इसके बाद इसे ईयरबड की सहायता से आईब्रो पर लगाएं। कुछ ही दिन में आपको इससे राहत मिल जाएगी। 

विज्ञापन
Skin Care Tips how to remove dandruff in one day from eyebrow and lashes
जैतून का तेल ( - फोटो : Social media


जैतून का तेल

इसमें कई ऐसे तत्व मौजूद होते हैं, त्वचा के रूखेपन से लेकर ब्लैकहेड्स तक हटाने में कारगार होते हैं। आइब्रो ब्रश का इस्तेमाल करते हुए पलकों और भौंहों पर अच्छी तरह जैतून का तेल लगाएं और हलके हाथों से मसाज करें। इस मसाज के 5 मिनट बाद गुनगुने पानी में मलमल का कपड़ा भिगो कर इस ऑयल को साफ कर लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed