फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Skin Care Tips: टमाटर से टैनिंग कैसे हटाएं ? ये तरीके आएंगे काम

Tue, 13 May 2025 12:25 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Tue, 13 May 2025 12:25 PM IST
सार

यदि आप भी टैनिंग से परेशान हैं तो टमाटर की मदद से हाथ-पैर और चेहरे को चमका सकते हैं। यहां हम आपको टमाटर इस्तेमाल करने का तरीका जा रहे हैं। 

विज्ञापन
Skin Care Tips in Hindi How to Remove Tanning From Tomato Tanning Hatane Ke Gharelu Nuskhe
टमाटर से टैनिंग कैसे हटाएं ? - फोटो : Freepik.com

Skin Care Tips: गर्मी के मौसम में ज्यादातर लोग टैनिंग से परेशान रहते हैं। तेज धूप और धूल के कारण टैनिंग की समस्या बढ़ जाती है, जिसको शुरुआत में ही कंट्रोल करना जरूरी होता है। यदि आप भी उन लोगों में से हैं, जिनके हाथ-पैर में टैनिंग हो रही है तो आपको अभी से अपनी त्वचा का ध्यान रखने की जरूरत है।



ये जरूरी नहीं है कि टैनिंग हटाने के लिए महंगी क्रीमों का इस्तेमाल किया जाए। आप सिर्फ एक टमाटर की मदद से भी हाथ-पैरों को चमका सकते हैं। यहां हम आपको टैनिंग हटाने के लिए टमाटर इस्तेमाल करने का तरीका बताने जा रहे हैं, ताकि आप बिना पैसे खर्च करें टैनिंग को साफ कर सकें। 

Skin Care Tips in Hindi How to Remove Tanning From Tomato Tanning Hatane Ke Gharelu Nuskhe
टमाटर का रस लगाएं - फोटो : Freepik.com
टमाटर का रस लगाएं

टमाटर से टैनिंग हटाना चाहते हैं तो ये इसका सबसे आसान तरीका है। इसके लिए सबसे पहले एक पका हुआ टमाटर लें, उसका रस निकालें।
Skin Care Tips in Hindi How to Remove Tanning From Tomato Tanning Hatane Ke Gharelu Nuskhe
टमाटर का रस लगाएं - फोटो : Freepik.com
अब इस रस को चेहरे या टैनिंग से प्रभावित स्किन पर लगाएं। कुछ देर इससे मसाज करें। और थोड़ी देर के बाद स्किन को सादे पानी से धो लें। हफ्ते में तीन बार टमाटर के रस का इस्तेमाल आप कर सकते हैं। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Skin Care Tips in Hindi How to Remove Tanning From Tomato Tanning Hatane Ke Gharelu Nuskhe
टमाटर और दही - फोटो : Freepik.com
टमाटर और दही

इन दोनों चीजों में ऐसे तत्व पाए जाते हैं, जो स्किन को चमकाने का काम करते हैं। इसके लिए सबसे पहले को टमाटर को सही से ब्लैंड करके उसका गूदा निकाल लें।
विज्ञापन
Skin Care Tips in Hindi How to Remove Tanning From Tomato Tanning Hatane Ke Gharelu Nuskhe
टमाटर और दही - फोटो : freepik
अब इसमें दही मिक्स करें। दोनों चीजों के मिश्रण को टैनिंग से प्रभावित त्वचा पर लगाएं। कुछ देर इसे ऐसे ही रहने दें और फिर मसाज करते हुए साफ करें। इस पेस्ट का इस्तेमाल आप चेहरे से लेकर हाथ पैरों पर आसानी से कर सकते हैं। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed