फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Skin Care Tips: चेहरे के चिपचिपेपन को गायब कर देंगे ये फेसपैक, इस्तेमाल का तरीका है बेहद आसान

Tue, 27 May 2025 09:43 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Tue, 27 May 2025 09:43 AM IST
सार

Skin Care Tips: यदि गर्मी के मौसम में आपका चेहरा भी काफी चिपचिपा हो गया है, तो कुछ घरेलू फेसपैक से इस्तेमाल से आप इस समस्या से राहत पा सकते हैं। 

विज्ञापन
Skin Care Tips chehre ka chipchipa pan kaise dur karen
चेहरे के चिपचिपेपन को गायब कर देंगे ये फेसपैक - फोटो : Adobe stock

Skin Care Tips: गर्मी का मौसम चल रहा है, ऐसे में तेज धूप की वजह से जो उमस हो रही है, उसने लोगों का हाल बेहाल कर रखा है। उमस की वजह से शरीर काफी चिपचिपाने लगता है, जिससे काफी परेशानी होती है। खासतौर पर बात करें चेहरे की तो तेज उमस से जब चेहरा चिपचिपाता है तो उसपर मुंहासे और एक्ने होने लगते हैं। ये चेहरे पर दाग लगने जैसा काम करते हैं।



यदि आप भी इन्हीं परेशानियों से जूझ रहे हैं, तो हमारे बताए फेसपैक इस्तेमाल करके चेहरे के चिपचिपेपन से राहत पाएं। यहां हम आपको तीन घरेलू फेसपैक के बारे में बताने जा रहे हैं, तकि गर्मी में भी आपका चेहरा खिला रहे।

Skin Care Tips chehre ka chipchipa pan kaise dur karen
मुल्तानी मिट्टी और गुलाब जल - फोटो : Adobe stock
मुल्तानी मिट्टी और गुलाब जल 

यदि आप इन दोनों चीजों का फेसपैक गर्मी के मौसम में स्किन पर लगाएंगी, तो इससे आपकी त्वचा एकदम खिल उठेगी। इसके लिए आपको सिर्फ मुल्तानी मिट्टी और गुलाब जल की जरूरत पड़ेगी। इस पैक को बनाने के लिए एक कटोरी में पहले मुल्तानी मिट्टी लें, और फिर उसमें जरूरत के हिसाब से गुलाब जल डालकर पेस्ट बनाएं।
Skin Care Tips chehre ka chipchipa pan kaise dur karen
मुल्तानी मिट्टी और गुलाब जल - फोटो : Adobe stock
ध्यान रखें कि ये पेस्ट ज्यादा पतला न होने पाए। अब पहले चेहरे को अच्छी तरह से धोएं और फिर एक पेस्ट को आधे घंटे के लिए लगाकर छोड़ दें। आखिर में चेहरे को धोकर साफ कर लें। ये पेस्ट चेहरे का ग्लो बरकरार रखेगा और त्वचा की चिपचिपाहट को भी कम रखेगा। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Skin Care Tips chehre ka chipchipa pan kaise dur karen
चंदन और नींबू फेसपैक
चंदन और नींबू फेसपैक

इस पैक को बनाने के लिए आपको तीन चीजों की जरूरत पड़ेगी। चंदन पाउडर, नींबू का रस और गुलाब जल के इस्तेमाल से आप इस फेसपैक को तैयार कर सकते हैं। अब इसे तैयार करने के लिए बताई गई सभी चीजों को मिलाकर पेस्ट बना लें।
विज्ञापन
Skin Care Tips chehre ka chipchipa pan kaise dur karen
चंदन और नींबू फेसपैक - फोटो : Freeepik.com
अब चेहरा धोने के बाद इस पेस्ट को बराबर तरीके से अपने चेहरे पर लगाएं और 15 मिनट बाद धो लें। ये पैक त्वचा से अतिरिक्त तेल सोख लेता है और पोर्स को साफ करता है, जिससे स्किन और भी चमक उठती है। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed