फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

How to Make Toner at Home: घर पर बनाएं ये चमत्कारी टोनर और पाएं ग्लोइंग स्किन, 1 हफ्ते में दिखेगा फर्क!

Mon, 21 Jul 2025 09:44 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Mon, 21 Jul 2025 09:44 AM IST
सार

How to Make Toner at Home for Glowing Skin: यदि आप खूबसूरत और ग्लोइंग त्वचा पाना चाहते हैं तो अपने चेहरे पर घर पर ही बना टोनर अप्लाई करें। टोनर अप्लाई करने से आपकी स्किन खिल उठेगी। 

विज्ञापन
Skin Care Tips Check How to Make Toner at Home for Glowing Skin
घर पर तैयार करें ये टोनर, जो आपको देगा ग्लोइंग त्वचा - फोटो : Adobe stock

How to Make Toner at Home for Glowing Skin: चेहरे को खूबसूरत बनाने के लिए महिलाओं के साथ-साथ पुरुष भी खूब महंगे-महंगे स्किन केयर ट्रीटमेंट कराते हैं। डॉक्टर्स के द्वारा सुझाए गए स्किन केयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं, पर कई बार इनका या तो लाभ नहीं मिल पाता, नहीं तो ये तभी तक असर दिखाते हैं जब तक इन्हें इस्तेमाल किया जाए। इस्तेमाल रोकने के बाद स्किन डल होने लगती है।



ऐसे में हम आपको घर पर ही फेस टोनर बनाने की आसान विधि बताएंगे, ताकि आपका चेहरा बारिश के इस मौसम में हाइड्रेट रहे। इसे बनाना काफी आसान है और आज के समय में अच्छा टोनर हर चेहरे की सबसे बड़ी जरूरत है। 

Skin Care Tips Check How to Make Toner at Home for Glowing Skin
टोनर बनाने का सामान - फोटो : Adobe stock
टोनर बनाने का सामान

घर पर ही टोनर बनाने के लिए आपको मुख्य रूप से गुलाब जल – 2 बड़े चम्मच, एलोवेरा जेल – 1 बड़ा चम्मच, खीरे का रस– 2 बड़े चम्मच, ठंडी ग्रीन टी की जरूरत पड़ेगी। 

 
Skin Care Tips Check How to Make Toner at Home for Glowing Skin
टोनर बनाने की विधि - फोटो : Freepik.com
टोनर बनाने की विधि

घर पर टोनर बनाना काफी आसान है। इसके लिए एक कटोरी में सभी सामग्री यानी कि गुलाब जल, एलोवेरा जेल, खीरे का रस, ग्रीन टी अच्छे से मिलाएं। इसके बाद सभी चीजों को एक साथ पैक करके एक स्प्रे वाली बोतल में रख दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Skin Care Tips Check How to Make Toner at Home for Glowing Skin
टोनर बनाने की विधि - फोटो : Adobe stock
अब ये टोनर तैयार है और इसे आप फ्रिज में रख सकते हैं। यदि आप इसे फ्रिज में रखेंगे तो ये आपकी स्किन के लिए ज्यादा फायदेमंद रहता है। घर पर बना टोनर एक हफ्ते ही चलता है, इस बात का खास ध्यान रखें।  

 
विज्ञापन
Skin Care Tips Check How to Make Toner at Home for Glowing Skin
इस्तेमाल का तरीका है आसान - फोटो : Adobe stock
इस्तेमाल का तरीका है आसान

टोनर का इस्तेमाल करना काफी आसान है। इसके लिए सबसे पहले तो चेहरे को धोने के बाद टोनर को कॉटन पैड या सीधे स्प्रे करके चेहरे पर लगाएं। अब 2 से 3 मिनट चेहरे को ऐसे ही रहने दें, ताकि ये स्किन में ऑब्जर्ब हो जाए। यदि स्प्रे वाली बोतल में टोनर रखा है तो चेहरे पर टोनर को स्प्रे करके ऐसे ही रहने दें। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed