{"_id":"687cc05563d9e817d701855c","slug":"hair-care-tips-side-effect-of-using-hair-oil-just-after-shampoo-in-hindi-2025-07-20","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Hair Care Tips: डॉक्टर्स ने किया खुलासा, शैंपू के तुरंत बाद बालों में तेल लगाना नुकसानदायक या फायदेमंद?","category":{"title":"Beauty tips","title_hn":"ब्यूटी टिप्स","slug":"beauty-tips"}}
Hair Care Tips: डॉक्टर्स ने किया खुलासा, शैंपू के तुरंत बाद बालों में तेल लगाना नुकसानदायक या फायदेमंद?
Sun, 20 Jul 2025 03:53 PM IST
श्रुति गौड़
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्रुति गौड़
Updated Sun, 20 Jul 2025 03:53 PM IST
सार
Hair Care Tips: यदि आप भी बाल धोने के तुरंत बाद बालों में तेल अप्लाई करते हैं तो ये खबर आपके लिए है। इसे अंत तक अवश्य पढ़ें।
विज्ञापन
शैंपू के तुरंत बाद बालों में तेल लगाना नुकसानदायक या फायदेमंद?
- फोटो : Adobe stock
Hair Care Tips: आपने अक्सर बड़े-बुजुर्गों और घर की दादी-नानी को ये कहते सुना होगा कि बाल धोए हैं तो तुरंत ही तेल लगा लो क्योंकि बालों में तेल लगाने से बालों को पोषण मिलता है और इसकी सभी दिक्कतें खत्म होती हैं। लेकिन क्या ये आदत सच में फायदेमंद है? या फिर यह आपकी हेयर हेल्थ को धीरे-धीरे नुकसान पहुंचा रही है?
शैंपू के बाद तेल इसलिए लगाते हैं लोग
- फोटो : Adobe stock
शैंपू के बाद तेल इसलिए लगाते हैं लोग
सबसे पहले ये जान लेते हैं कि आखिर शैंपू करने के तुरंत बाद लोग बालों में तेल लगाना क्यों पसंद करते हैं। दरअसल, बालों को शैंपू से धोने की वजह से इनकी नमी पूरी तरह से खत्म हो जाती है, जिस कारण बाल फ्रिजी दिखने लगते हैं।

ऐसे में बालों में नमी बनी रहे, इसकी फ्रिजीनेस कम रहे और बाल सिल्की दिखें, इसके लिए लोग बालों में शैंपू लगाने के बाद तेल का इस्तेमाल करते हैं। इसके साथ-साथ बहुत से लोगों को तो लगता है कि शैंपू करने के तुंरत बाद यदि बालों में तेल लगाया जाए तो इससे बालों को पोषण मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
ये तरीका है कितना सही ?
- फोटो : Adobe stock
ये तरीका है कितना सही ?
अब जान लेते हैं कि शैंपू करने के बाद बालों में तुरंत तेल लगाना कितना सही है। दरअसल, बालों के विशेषज्ञों की मानें तो शैंपू के तुरंत बाद गीले बालों तेल नहीं लगाना चाहिए। इससे बालों को पोषण मिले य न मिले, इस कारण से आपके बालों को काफी दिक्कतें हो सकती हैं। आइए इन दिक्कतों के बारे में जानते हैं।

पहली दिक्कत
- फोटो : Adobe stock
1. पहली दिक्कत
यदि आप गीले बालों में ही तुरंत तेल लगा लेते हैं तो ये तेल बाहर की धूल, प्रदूषण और गंदगी को तेजी से आकर्षित करता है, जिससे बाल जल्दी गंदे और चिपचिपे हो सकते हैं। ऐसे में जब बाल पूरी तरह से सूख जाए या हो सके तो अगले दिन ही शैंपू का इस्तेमाल करें।